बॉलीवुड के इस 'खान' ने शादी के लिए छोड़ी एक्टिंग..की नौकरी !
फवाद खान ऐसे स्टार हैं जिन्होंने पहली हीं फिल्म से ना जाने कितनों को अपनी दिवाना बना दिया। उनकी पहली फिल्म खूबसूरत थी जिसमें वो सोनम कपूर के साथ नजर आए थे।
फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ किसी को मिली तो वो हैं फवाद खान। उनके लुक्स की वजह से उनकी फीमेल फैन्स की तादाद खासकर काफी लंबी है। फवाद खान अब पाकिस्तान ही नहीं भारतीय दर्शकों के भी चहेते बन गए हैं। उनकी फिल्म
कपूर एंड सन्स भी रिलीज को तैयार है।
[क्या सलमान और क्या शाहरूख..इनके आगे सब पड़े फीके]
लेकिन हम आपको यहां उनकी रील नहीं रीयल 'हमसफर' के बारे में बताएंगे। फवाद की पत्नी सदफ के बारे में। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सदफ और फवाद 1998 में में मिले थे, जब वह 17 साल के थे।
दोनों ने सात साल के अफेयर के बाद नवंबर 2005 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की।सदफ के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। उनके पिता नहीं चाहते थे कि बेटी की शादी एक टीवी स्टार से हो।
इनकी लव स्टोरी में सबसे खास बात ये रही कि जब सदफ के पिता टीवी स्टार से शादी करने के लिए राजी नहीं हुए तो फवाद ने उनके पिता को भरोसा दिलाने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की नौकरी की।दोनों का एक बेटा है और उसका नाम आयान है।


Click it and Unblock the Notifications