'तुम मेरी बेटी के जूतों के बराबर..', जब बड़े बॉलीवुड स्टार ने की थी 28 साल की फेमस हीरोइन की बेइज्जती

इन दिनों सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको बिग बॉस 16 की ऐसी कंटेस्टेंट से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने हर किसी का दिल जीता। वह अपनी अदाओं से हर किसी को अपना बनाने में सक्षम है। लेकिन जब वह फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने आई तो एक मशहूर एक्टर ने अपनी बेटी के जूते के बराबर उन्हें बता दिया। लेकिन आज के वक्त में इस अभिनेत्री ने अपनी मेहनत के बलबूते पर मुंबई में एक आलीशान घर खरीद लिया है।
दरअसल हम आज बात करने वाले हैं बिग बॉस 16 की अर्चना गौतम के बारे में। वह अपने चुलबुले अंदाज की वजह से लोगों को काफी पसंद आई। भले ही उन्होंने बिग बॉस का खिताब अपने नाम ना किया हो लेकिन इसके बावजूद आज वह एक अच्छे खासे मुकाम पर पहुंच चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में एक 2BHK आलीशान घर खरीदा है।जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से शेयर भी किया।
लेकिन अब हाल ही में अर्चना गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह घर उन्होंने अपनी मां के गहनों को गिरवी रखकर और अपनी कुछ सेविंग से खरीदा है। लेकिन अर्चना ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ के ऐसे वक्त को लेकर बात की जब एक दिग्गज एक्टर ने उनकी तुलना अपनी बेटी के जूते से कर डाली थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह जब मुंबई अपने सपनों को पूरा करने पहुंची तो उनकी मुलाकात एक बड़े एक्टर से हुई।
अर्चना गौतम ने इस पर आगे बताया कि "मैं उनसे कहा कि मैं आपकी और आपकी बेटी की बहुत बड़ी फैन हूं और आगे चलकर आपकी ही तरह बनना चाहती हूं। लेकिन तब उन एक्टर ने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि तुम मेरी बेटी के जूते के बराबर भी नहीं बन सकती हो। लेकिन अभी तक मुझे उनकी बात बहुत अच्छे से याद है।" हालांकि अर्चना गौतम ने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब अपने नाम किया और खतरों के खिलाड़ी 13 में भी उन्हें देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications












