करियर की शुरूआत धमाकेदार..लेकिन हुए गायब..आखिर में काम आए सलमान!
जिस एक्टर के करियर की शुरूआत ही फिल्मफेयर अर्वाड के साथ हो वो भी पहली दोनों ही फिल्मों के लिए फिल्मफेयर मिला हो उसके बारे में तो यही कहा जाएगा की ये सुपरस्टार ही बनेगा ।
हम बात कर रहे हैं अरबाज खान की। अरबाज खान आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरबाज खान एक्टर भी हैं और प्रोड्यूसर भी लेकिन करियर की शुरूआत उन्होंने एक्टिंग से ही की थी। उन्हें शुरूआत में काफी अच्छा एक्टर माना भी गया लेकिन कुछ दिनों बाद अरबाज करियर कुछ खास नहीं चला।
['सलमान' को खूब की पटाने की कोशिश.. लेकिन FAIL.. बनीं संजय दत्त की भाभी!]
अरबाज खान सलमान खान से छोटे हैं और सोहेल खान से बड़े। भले वो सलमान खान से छोटे हो लेकिन उनकी सलमान खान से उनकी खूब बनती है। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की लेकिन इससे अरबाज खान के करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा।2010 में अरबाज खान ने दबंग प्रोड्यूस की और अरबाज खान के करियर की गाड़ी एक बार फिर चल पड़ी।
अरबाज खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस साल वो और मलाइका अरोड़ा अलग हो जो कभी बॉलीवुड के बेस्ट कपल में एक गिने जाते थे तो अब वो सनी लियोन के साथ फिल्म में आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications