एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सभी रोल में फिट बैठते हैं अजय देवगन, देखें उनके बेस्ट किरदार
अभिनेता अजय देवगन की 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म अजय देवगन के करियर के लिए इसीलिए भी खास है क्योंकि ये उनकी 100वीं फिल्म हैं। उन्होंने इन 100 फिल्मों में अक्सर डिफरेंट रोल अदा किए हैं। अजय देवगन को उनके दमदार व्यक्तित्व और जबरस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
अजय देवगन ने 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था। इस पहली ही फिल्म से अभिनेता ने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान खींचा और दर्शकों को फिल्म देखने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म में वह नौजवान लड़के का किरदार निभाते नजर आए और फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर अवॉर्ड भी मिला।

आगे उन्होंने करियर में 'संग्राम', 'जिगर', 'विजयपथ', 'सुहाग', 'हकीकत', 'दिलजले', 'इश्क', 'जख्म', 'हम दिल दे चुके सनम', 'बोल बच्चन', 'गोलमाल', 'गोलमान रिटर्न्स', 'ऑल द बेस्ट', 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई', 'गंगाजल', 'शिवाय', 'टोटल धमाल', 'दे दे प्यार दे' जैसी फिल्में कर अपने करियर को बेहतरीन बनाया है। महेश भट्ट की फिल्म 'जख्म' के लिए अजय देवगन को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
अजय देवगन ने शानदार करियर में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। दो बार नेशनल अवार्ड, चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्मश्री अवॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। इन सभी सम्मान को उन्होंने अपनी मेहनत और काम की वजह से हासिल किया है। खास बात ये है कि अजय ने अपने करियर में हमेशा ही डिफरेंट रोल को चुना और शानदार तरीके से निभाया है।
यही वजह है कि अजय कभी तानाजी की भूमिका में तो कभी भगत सिंह का रोल अदा करते नजर आए हैं। इससे पहले भी वह एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक वाले अंदाज में लीड रोल प्ले करते दिखाई दे चुके हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्मों की सेंचुरी मार चुके अजय देवगन ने किन-किन चुनौती भरे किरदारों को निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications













