कोई सलमान-अक्षय नहीं, फिर भी फिल्म ब्लॉकबस्टर, ताबड़तोड़ कमाई जानकर चौंक जाएंगे
हाल ही में इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम एक बार फिर से सुर्खियों में है। हिंदी मीडियम ने चीन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने चीन में ही लगभग 200 करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली है। जिसके बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हिंदी मीडियम की कुल कमाई 291.94 करोड़ की हो चुकी है। इसी के साथ हिंदी मीडियम ने शाहरुख खान की हिट फिल्म रईस को पीछे छोड़ दिया है। रईस ने दुनियाभर में 287.71 करोड़ का कलेक्शन किया था।
[सलमान से लेकर अक्षय तक, ऐसी डिब्बाबंद हुई फिल्में कि दोबारा नहीं बनीं, जानें पूरी Details]
इरफान खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर स्टारर यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी मीडियम एजुकेशन सिस्टम पर व्यंग्स कसती है। फिल्म भारत में भी काफी हिट रही थी लेकिन चीन में इसे काफी पसंद किया गया। और तो और इस फिल्म ने चीन में सलमान खान की बजरंगी भाईजान से भी बड़ी ओपनिंग दी थी।

हिंदी मीडियम जैसी छोटे बजट की फिल्म पर मिले इस तरह के रिएक्शन के साफ है कि अब लोगों को स्टारडम नहीं.. फिल्मों में कंटेंट चाहिए। वहीं सिर्फ हिंदी मीडियम ही नहीं छोटे बजट और रिच केंटेंट की कई और फिल्में भी कमाई के मामले में कुछ ऐसा ही कारनामा कर चुकी हैं। आगे जानें कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











