Stars With No Release: 2022 में परदे पर नहीं दिखे ये सितारे, नहीं रिलीज हुई इनकी एक भी फिल्म

Stars with no release

साल 2022 कई मायनों में बॉलीवुड के लिए यादगार रहा। इस साल कई ऐसे नए उलटफेर हुए जिसके बाद मेकर्स से लेकर स्टार्स तक नए सिरे से फिल्मों के कंटेट को लेकर सोचने लगे। इस साल जहां आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप साबित हुई वहीं, कम बजट में बनी 'कांतारा' का डंका दुनिया भर में बजा है। स्टार्स की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस साल सबसे बड़े सरप्राइज के रूप में उभरे हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' इस साल की सबसे अधिक कमाई जाने वाली फिल्मों में शुमार हुई तो ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'फ्रेडी' में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। वहीं, अभिनेत्रियों की बात करें तो आलिया भट्ट ने इस साल रिलीज हुई तीनों फिल्मों- 'गंगुबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' शानदार रहीं और वो नंबर वन एक्ट्रेस बन गईं।

जान्हवी कपूर ने भी अपनी दोनों फिल्मों 'गुड लक जैरी' और 'मिली' में अभिनय के लिए काफी तारीफें बटोरीं। तो वहीं कई स्टार्स ऐसे भी थे, जिनकी एक भी फिल्म इस साल रिलीज नहीं हुई। आप भी देखिए पूरी लिस्ट-

सलमान खान

सलमान खान

सलमान खान की इस साल एक भी फिल्म नहीं रिलीज हुई है। सलमान खान की अगले साल दो फिल्में, 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होंगी। भाईजान के फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' 2018 में रिलीज हुई थी। इस साल भी शाहरुख खान के फैंस अपने चहेते स्टार की फिल्म नहीं देख पाए। हालांकि, शाहरुख खान भी अगले साल धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' अगले साल थियेटर में रिलीज होगी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा भी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद प्रेग्नेंसी और कोरोना की वजह से अनुष्का ने चुनिंदा फिल्में ही साइन की। अब अगले साल उनकी फिल्म 'चकदा एक्स्प्रेस' रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के फैंस भी इस साल निराश हुए। उनकी कोई भी हिंदी फिल्म इस साल रिलीज नहीं हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' साइन की है जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, फिल्म की अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है

सारा अली खान

सारा अली खान

सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस साल सारा अली खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर साल 2021 में छा गए थे लेकिन, इस साल उनकी भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उनके फैंस को भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X