कैसे करेंगे अजय देवगन ये इम्पॉसिबल काम..
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनसे बड़े से बड़ा रिस्क लेने के लिए तैयार रहते हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने जरूरत पडने पर खुद को सिंगर बनाने से भी परहेज नहीं किया।
ये जानते हुए भी की हो सकता है कि उनके फैन्स को उनका ये रूप पसंद नहीं आए लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिस भी गाने को एक्टर्स या एक्ट्रेसेस ने गाया उसे दर्शकों ने पसंद किया।
कई ऐेसे स्टार्स भी हैं जो असल में अच्छे सिंगर हैं भी अब प्रियंका चोपड़ा को ही ले लीजिए जो एलबम तक अपना लॉंच कर चुकी हैं और वो सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बना ली हैं।
[शाहरूख- सलमान से जुदा.. लुक्स नहीं, इनके डॉयलोग ने इन्हें बनाया सुपरस्टार!]
फरहान अख्तर ने पहली फिल्म रॉक ऑन में एक्टिंग की और सिंगर के तौर परभी अपनी पहचान बनाई।उनकी फिल्म रॉक के हर गाने को दर्शकों ने पसंद किया। लेकिन क्या आपको पता है कि अजय देवगन भी सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं।
जी हां अपनी आने वाली फिल्म शिवाय के टाइटल ट्रैक वो अपनी आवाज देंगे। हालांकि एक दो मौकों पर हमने उन्हें गाते सुना है औ खुद अजय भी जानते हैं कि वो बहुत हीं बुरे सिंगर हैं लेकिन अजय देवगन हर कदम काफी सोच-समझकर उठाते हैं तो हो सकता है वो कुछ कमाल दिखा दें।
खैर अजय देवगन कैसा गाएंगे ये तो फिल्म आने के बाद पता चलेगा लेकिन उन एक्टर्स के बारे में जानिए जिन्होंने अपने फिल्मों के लिए खुद गाया गाना
[बॉलीवुड की ये 11 तस्वीरें क्यों हई थी वायरल!]


Click it and Unblock the Notifications











