खूबसूरत..हर किसी का दिखा अलग अंदाज!
अजय देवगन अगली फिल्म बादशाहो कर रहे हैं जिसमें 1975 के दौरान देश में लगे आपातकाल को दिखाया जाएगा। फिल्म में महारानी गायत्री देवी को भी दिखाया जाएगा क्योंकि उन्होंने आपातकाल का विरोध किया था और जेल भी गई थीं।
महारानी गायत्री देवी जयपुर राजघराने की महारानी थी जो दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती थी। तो जाहिर है इस किरदार को निभाने के लिए एक्ट्रेस भी ऐसी हीं खूबसूरत होनी चाहिए।
[इस 'खान' की एक क्वालिटी से हर सुपरस्टार को होती है जलन!]
इसलिए फिल्म में गायत्री देवी का किरदार ऐश्वर्या राय निभाएंगी। ऐश्वर्या राय पहले भी जोधा अकबर में महारानी जोधाबाई का किरदार निभाते दिख चुकी हैं। इसमें वो बहुत हीं खूबसूरत लगीं थीं।
ये कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय के अलावा और कोई एक्ट्रेस इस रोल में उतनी परफेक्ट लग हीं नहीं सकती।ऐश्वर्या के अलावा भी कई एक्ट्रेसेस महारानी का किरदार निभा चुकी हैं और इसमें वो सभी बहुत खूबसूरत लगीं।


Click it and Unblock the Notifications













