बोल्ड एक्ट्रेस लारा दत्ता का मॉडलिंग से फिल्मों का सफर- निर्देशक पर लगाए आरोप तो पति ने उठाए ये कदम
एक्ट्रेस और मॉडल लारा दत्ता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 16 अप्रैल 1978 में जन्मीं लारा दत्ता 42 साल की हो गई हैं। अभी भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। लारा दत्ता ने मिस इंडिया से लेकर मिस यूनिवर्स का सफर तय किया। फिर फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ डेब्यू किया। लारा दत्ता के पिता पंजाबी और मां एंग्लो इंडियन थीं। जो खुद मिस इंडिया की रनरअप रह चुकी हैं। लेकिन बेटी ने उनका ख्वाब पूरा किया।
खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार लारा दत्ता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मीं। उनके पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर थे और मां जेनिफर दत्ता खुद मॉडलिंग कर चुकी हैं। उनकी दो बहने भी हैं। वह हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़ और पंजाबी जैसे कई भाषाएं जानती हैं। इसके अलावा वह फ्रेंज भी बोल लेती हैं।
इकनॉमिक्स में अपनी डिग्री लेकर मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की। इस क्षेत्र में ढेरों अवॉर्ड लारा ने अपने नाम किए। जिस भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वह बेशक छोटी हो या मिस यूनिवर्स जैसी बड़ी, उस कॉम्पीटिशन में जीत दर्ज की।


Click it and Unblock the Notifications