..................... Bodyguard Deepak Singh has also given security to Katrina Kaif and Suhana Khan, know his annual fees - Hindi Filmibeat

इस बॉडीगार्ड के आगे फेल हो जाते हैं बड़े सुपरस्टार, हीरोइनों के साथ लगता है उनका BF, फीस जान उड़ जाएंगे होश

Bodyguard Deepak Singh

फिल्मी सितारों के आगे पीछे हमेशा बॉडीगार्ड चलते हैं. जो कि उनकी सुरक्षा करने के लिए सबसे आगे बने रहते हैं. लेकिन इन दिनों दीपक सिंह का नाम काफी ज्यादा डिमांड में आ रखा है. ऐसा इसीलिए क्योंकि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बाद में अगर कोई बॉडीगार्ड डिमांड में बना हुआ है तो उनका नाम दीपक सिंह है. उनकी पापुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. हर कोई उन्हें उनके लुक्स की वजह से भी पहचानता है.

किंग खान की बेटी के भी हैं बॉडीगार्ड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपक सिंह सिर्फ कटरीना के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना के बॉडीगार्ड भी है. इतना ही नहीं वह दीपिका पादुकोण के साथ-साथ कई सारी और हसीनाओं को भी सिक्योरिटी प्रदान कर चुके हैं. कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि दीपक सिंह का एक्टर रोनित रॉय के साथ में काफी जबरदस्त फैमिली कनेक्शन बताया जाता है.

रोहित और दीपक में जीजा-साले का है रिश्ता

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि मशहूर एक्टर रोनित रॉय बॉडीगार्ड दीपक सिंह के साले हैं. यानी कि आपको बता दें कि दीपक सिंह की बहन नीलम की शादी रोनित रॉय से हुई है. इसी वजह से रोनित रॉय, दीपक सिंह के जीजा जी लगेंगे. इतना ही नहीं आपको बता दें कि स्टाइल और लुक की वजह से भी दीपक सिंह को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और वह अपने इसी अंदाज़ की वजह से बड़े-बड़े मशहूर अभिनेताओं को भी मात देने में सक्षम है.

बॉडीगार्ड नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे दीपक

बताया तो यह भी जाता है कि दीपक सिंह को कई बड़ी फिल्मों के भी ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्होंने सभी ऑफर को ठुकरा दिया. दरअसल आपको बता दें कि दीपक सिंह एक आर्मी अफसर के बेटे हैं और उनका हमेशा से ही सपना बॉडीगार्ड बनने का नहीं बल्कि क्रिकेटर बनने का था. लेकिन अब दीपक सिंह बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और उन्होंने खुद की सिक्योरिटी एजेंसी भी खोल ली है. वह बड़े बड़े सितारों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं.

सालाना करोड़ों में होती है कमाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपक सिंह ने शाहरुख खान से लेकर माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर के साथ साथ रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी जैसे बड़े-बड़े कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज को अपनी सिक्योरिटी प्रदान की है. कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि दीपक सिंह साल में एक करोड़ के तकरीबन सैलरी कमा लेते हैं. यहां तक कि उनकी सिक्योरिटी एजेंसी की भी अच्छी खासी कमाई होती है. दीपक सिंह शादीशुदा है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है.

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X