#Pics- चाय पीते-पीते पड़ी नजर और हुआ था प्यार..दिलचस्प है ये लव स्टोरी भी!

By Shweta

बॉलीवुड के ये स्टार काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक समय था जब ये एक से बढ़कर एक फिल्में करते थे। हम बात कर रहे हैं बॉबी देओल की जो पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। पिछले दिनों दिल्ली में इनवाइट करने पर वो एक कल्ब में डीजे बनकर गए थे लेकिन वहां भी उन्हें आलोचना ही सहनी पड़ी।

[#Sensation - 'रवीना' की होगी शानदार एंट्री...बॉलीवुड में सबके उड़े होश..PICS]

हर स्टार का समय एक सा नहीं होता ये बात बिल्कुल सच है और बॉबी देओल पर भी बिल्कुल सटीक बैठती है लेकिन बॉबी देओल को अपने करियर में दो लोगों का हमेशा साथ मिला एक सनी देओल का तो दूसरा पत्नी तान्या देओल का जिनकी कितनी भी तारीफ की जाए कम है।

Bobby Deol

तान्या देओल और बॉबी देओल की शादी 1996 में हुई थी। तान्या देओल मीडिया और इस ग्लैमरस दुनिया से दूर रहती हैं लेकिन उनकी अगर आप तस्वीरें देख लें तो आप भी देखते ही रह जाएंगे। दिखने में बेहद खूबसूरत तान्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत स्टार पत्नियों में से एक हैं।

दोनों की शादी को लगभग 20 साल हो गए लेकिन शायद ही कभी आपने तान्या देओल के बारे में कहीं कुछ पढ़ा हो। तान्या देओल और बॉबी देओल की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। बॉबी देओल अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक रेस्टॉरेंट में चाय पी रहे थे वहीं तान्या भी बैठीं थीं और बॉबी को बस देखते ही उनसे प्यार हो गया।

बॉबी ने तुरंत तान्या के बारे में पता किया और उन्हें सारी जानकारी मिल भी गई। दोनों ने बातचीत शुरू की और मिलने का फैसला किया। बॉबी तान्या को लेकर भी उसी रेस्टॉरेंट में गए जहां वो पहली बार बॉबी देओल उन्हें देखे थे।

बस फिर क्या था दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की और तान्य धर्मेंद्र को भी इतनी पसंद आईं कि दोनों की चट मंगनी और पट ब्याह हो गया। 20 साल से तान्या बॉबी देओल के साथ लगातार हैं।

तान्या देओल काफी बड़े बिजनस घराने से ताल्लुक रखती हैं। तान्या का खुद का फर्निचर औ होम डेकोरेशन का बिजनस द गुड अर्थ के नाम से है जिसके क्लाइंट कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन हैं। तान्या बतौर डिजाइनर अपना काम बखूबी कर रही हैं। वो कहती हैं कि बॉबी उनके काम में ज्यादा दखल नहीं देते लेकिन अच्छे काम पर बॉबी और सनी भैया दोनों तारीफ करते हैं।

बॉबी देओल के दो बेटे भी हैं आर्यमान और धरम। दोनों ही बेहद क्यूट भी हैं। तान्या बॉलीवुड की पार्टी में कम नजर आती हैं लेकिन संजय कपूर की पत्नी महिप और सोहेल खान की पत्नी सीमा उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X