1997 में रिलीज़ हुई थी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख पसीने-पसीने हुए थे लोग

आज हम आपको एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो कि बॉलीवुड में तब बनाई गई जब रोमांटिक और एक्शन फिल्मों की भरमार थी। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को तीन अलग-अलग कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले। अगर आप इस फिल्म को अभी भी नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं बॉबी देओल की फिल्म गुप्त की।
बॉबी देओल की फिल्म गुप्त को साल 1997 में रिलीज किया गया था और इसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में खतरनाक ट्विस्ट और डांस देखने को मिले और ऑडियंस भी कुछ भी समझ नहीं पा रही थी। हालांकि इस फिल्म के क्लाइमेक्स ने हर किसी को डांग करके रख दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉबी देओल की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को 9.50 करोड रुपए में बनाया गया था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 33.23 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में बॉबी देओल को लीड किरदार में देखा गया था और उनके अपोजिट में काजोल और मनीषा कोइराला भी नजर आई थी। हालांकि क्लाइमेक्स में एक हीरोइन विलेन निकल जाती है।
फिल्म का हीरो कई लोगों से बातचीत करता है और इसके बावजूद वह नाकामयाब होता है। आखिरकार उसे पता चलता है कि काजोल का किरदार निभा रही हीरोइन मर्डर करती है। वह हीरो बने बॉबी देओल से प्यार करती है और उसकी चाहत में कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। इस फिल्म के चलते बॉबी देओल रातों-रात स्टार बन गए थे और उनकी हीरो वाली इमेज काफी बेहतरीन हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications


