बॉबी देओल के बेटे का First Look, ताबड़तोड़ वायरल, दीवाना हुआ जा रहा सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आज कल नई एंट्री का दौर चल रहा है। कई सुपरस्टार्स के बच्चे अब फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार हो चुके हैं। कईयों की तो फिल्में फाइनल हो गई हैं, कुछ की रिलीज डेट भी आ गई है। वहीं आज हम ऐसे स्टार किड के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी हाल ही में पहली झलक देखने को मिली और देखते ही मीडिया उनकी दीवानी हो गई। सोशल मीडिया पर तो चारों तरफ बस उन्हीं की तस्वीरें वायरल हो रही थीं।
[सबसे बुरी फिल्म रेस 3, अब सलमान से पैसे वापस मांग रहे फैंस, जानकर लगेगा Shock]
हम बात कर रहे हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल की। जी हां! हाल ही में आर्यमन अपने पापा के साथ एक ईवेंट पर नजर आए थे। आर्यमन की पहली झलक बैंकॉक में हाल ही में हुए IIFA समारोह के दौरान दिखी। ब्लैक बो-सूट में आर्यमन काफ़ी डैशिंग दिख रहे थे। बॉबी और तान्या की संतान आर्यमन अभी 16 साल के हैं और मीडिया के कैमरों से दूर रहते हैं। आर्यमन और बॉबी की इस फोटो को मैंस वर्ल्ड मैगज़ीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं आर्यमन की इस पहली झलक ने मीडिया को कुछ इस कदर दीवाना बना दिया है कि लोग बस उनके फिल्मों में आने का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले भी आर्यमन कभी-कभार एयपोर्ट या किसी ईवेंट पर नजर आए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने लुक्स के मामले में देओल परिवार को ही मात देदी है। अब आर्यमन कब फिल्मों में कदम रखेंगे इसके बारे में पता लगाने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं सिर्फ आर्यमन ही क्यों बॉलीवुड के 10 पॉपुलर स्टार किड्स बॉलीवुड में एंट्री लेने की लाइन में लगे हुए हैं। आगे जानें ऐसे ही स्टारकिड्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications