..................... Bobby Deol revealed that he had bad breath while doing romantic scenes with Manisha Koirala - Hindi Filmibeat

हीरोइन के साथ ऐसा सीन शूट करने में हो गई थी बॉबी देओल की हालत खराब...

Bobby Deol, Manisha Koirala

बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि काफी लंबे वक्त के बाद उन्होंने फिल्म एनिमल के जरिए इंडस्ट्री में एंट्री मारी है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने 1990 के दशक के आखिर में गुप्त और सोल्जर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बॉबी देओल को प्रीति जिंटा और काजोल जैसी मशहूर हसीनाओं के साथ में काम करने का मौका मिला।

लेकिन क्या आपको पता है कि एक हिट फिल्म के लिए उन्हें रोमांटिक सीन करना था और इस दौरान बॉबी देओल को अभिनेत्री के मुंह से बेहद ही गंदी बदबू आ रही थी। जिससे कि उनका दिमाग घूम गया था। इस बात का खुलासा बॉबी देओल ने अभी से तकरीबन 27 साल पहले फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

दरअसल, आपको बता दें कि बॉबी देओल ने इस किस्से का जिक्र किया और बताया कि साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म की शूटिंग के दौरान का यह वाक्य है। बॉबी देओल ने यह भी बताया कि उन्होंने अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ में एक रोमांटिक सीन शूट किया था। उन्होंने बताया कि मनीषा के साथ उनकी अच्छी बनती थी और वह कुछ खास दोस्त नहीं थे।

फिल्म गुप्त में बेचैनियां गाने की शूटिंग के वक्त उन्हें एक रोमांटिक शॉट देना था। इस दौरान दोनों कोअपने चेहरे को करीब लेकर आना था। लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो बॉबी देओल को मनीषा कोइराला के मुंह से बदबू आने लगी। एक्टर ने बताया था कि एक्ट्रेस नेम शूट से ठीक पहले कच्चे प्याज की चटनी खाई थी।

बॉबी देओल ने यह कहा कि यह सिर्फ एक चमत्कार था कि मैं इस सीन को पूरा किया क्योंकि तब मेरे दिमाग में रोमांस आखिरी चीज थी। बॉबी देओल ने तो यह भी बताया कि उन्होंने इसको लेकर मनीषा से बदला लेने की प्लानिंग भी की थी और यह असफल साबित हुई। अगर हम बॉबी देओल की गुप्त फिल्म की बात करें तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन 18.23 करोड़ का था।

Read more about: bobby deol manisha koirala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X