..................... Bobby Deol revealed in Koffee with Karan that he started drinking during his bad times. - Hindi Filmibeat

पापा घर पर बैठते हैं मां पैसे कमाने काम पर जाती है.. जब बॉबी देओल के बेटे ने कही ये बात तो...

Bobby Deol

बॉबी देओल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता है और इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच वह करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आए और यहां पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की। बॉबी देओल के साथ में सनी देओल भी इस शो का हिस्सा बने।

बॉबी ने अपने बुरे दौर को किया याद

करण जौहर ने शो के दौरान देओल ब्रदर्स से कई सवाल किए। इसी दौरान बॉबी देओल ने कॉफी विद करण शो में अपने करियर के बुरे वक्त को साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई थी। लेकिन एक दिन उनके बेटे ने कुछ ऐसा कह दिया कि बॉबी देओल पूरी तरीके से टूट गए थे। लेकिन इसके बाद में उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला ले लिया था।

शराब की लत का शिकार हो गए थे बॉबी

इस पर बॉबी देओल कहते हुए नजर आए कि "मैने हार मान ली और खुद पर दया आने लग गई थी। मैंने शराब पीना शुरू किया और मैं घर पर ही पड़ा रहता था। मैं लोगों को बुरा भला कहता था और कहता था कि लोग मुझे क्यों नहीं लेकर जाते? मैं अच्छा हूं तो वो मेरे साथ में काम क्यों नहीं करते? मैं हर चीज को लेकर इतना ज्यादा नेगेटिव हो चुका था कि मुझे किसी भी चीज में पॉजिटिविटी नजर नहीं आ रही थी।"

बॉबी के बेटे ने कह दी ऐसी बात

बॉबी देओल आगे रहते हुए नजर आए कि "मैं घर पर ही रहता था और मेरी पत्नी काम पर जाया करती थी। लेकिन अचानक से मैंने अपने बेटे को ऐसा कहते हुए सुन लिया था कि आपको पता है मॉम, पापा घर पर बैठे रहते हैं और आप तो रोज कम पर जाया करती हो। इस बात को सुनकर मै अंदर से टूट गया था। मेरे मन में बस इतना था कि नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकता।"

Read more about: bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X