'मैरिटल रेप सीन' के सपोर्ट में आईं बॉबी देओल की तीसरी पत्नी! बोलीं- क्या होता है रियल एनिमल?

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और आपको बता दें कि 60 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी हो चुका है। बता दे कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने भी इस फिल्म में काफी भयंकर सीन दिए हैं। इस फिल्म में काफी इंटीमेट सीन और मैरिटल रेप सीन भी दिखाए गए हैं। जिसके चलते अब सितारे भी सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म के दौरान बॉबी देओल ने गूंगे का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनकी एक-दो नहीं बल्कि तीन पत्नियों थी। लेकिन अब बॉबी देओल की ऑन स्क्रीन तीसरी पत्नी मानसी तक्षक ने मैरिटल रेप सीन को सपोर्ट किया है।
मैरिटल रेप सीन मैरिटल रेप सीन पर बोली मानसी तक्षक
एनिमल फिल्म में अबरार का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल की तीसरी पत्नी मानसी ने मैरिटल रेप सीन को लेकर बात की और दर्शक इस सब को लेकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल फिल्म में एक सीन दिखाया गया है जिसमें अबरार भाई की मौत की खबर सुनते ही अपनी पत्नियों के साथ में हिंसक व्यवहार करता है। बॉबी और मानसी के बीच में एक मेडिकल रेप सीन भी हुआ जिसका एक्ट्रेस ने खुद सपोर्ट किया।
मैरिटल रेप सीन को मानसी ने किया सपोर्ट
ज़ूम एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत के दौरान मानसी ने कहा कि "निश्चित तौर पर यह काफी चौका देने वाला था। किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनकी शादी इस तरह से खत्म हो जाएगी। सेन को काफी अच्छे से दर्शाया गया है और सब कुछ काफी खूबसूरत और अचानक हुआ। लेकिन जब आप ऐसा कुछ घटित होते हुए देखते हैं तो काफी अलग लगता है। लेकिन हम इस सीन को करके ऑडियंस को सिर्फ यही जताना चाह रहे थे कि एनिमल आ रहा है। लेकिन आपको रणबीर के लिए ऐसा लगता है कि यह तो ऐसा है तो आप विलेन के लिए सोचो कि वह कितना खतरनाक हो सकता है।"
मानसी ने बॉबी की ली साइड
मानसी ने इसी इंटरव्यू में मैरिटल रेप सीन को सपोर्ट करते हुए कहा कि "सब कुछ ठीक है। अगर हम उस सीन को एसॉल्ट की तरह ना देखें। बॉबी के किरदार ने मेरे साथ में कोई भी जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं की है। लेकिन अगर इस सीन को ट्वीट करके देखा जाए तो इसमें दिखाया गया है कि अबरार उस वक्त अपने एनिमल स्टिंक्ड से भरे हुए थे।"
रियल लाइफ में ऐसा कुछ नहीं चाहती हैं मानसी
मानसी ने आगे यह भी बताया कि बॉबी का फिल्म में किरदार बाहर लाने के लिए इससे अच्छा तरीका था ही नहीं। इस सीन के जरिए हम दर्शकों को यही दर्शाना चाहते थे कि आखिरकार रियल एनिमल होता क्या है। लास्ट में हंसते हुए मानसी ने यह भी कहा कि मैं रियल लाइफ में अपनी शादी में ऐसा कुछ भी नहीं चाहती हूं। यह तो सिर्फ फिक्शन था और इसे इसी तरह लेना है। रियल लाइफ से जोड़ने की इसको कोशिश ना की जाए।


Click it and Unblock the Notifications