पहली मुलाक़ात ... फिर हुई 7 घंटे फ़ोन पर बात और शादी, जानें कौन हैं बॉबी देओल की पत्नी

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बॉबी देओल अपनी एक्टिंग के दम पर आज एक खास पहचान बना चुके हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों से हर किसी का दिल जीता है. लेकिन उनको उनकी फिल्मों में काम करने के लिए उस तरह की लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाए जिस तरह कि उनके पिता धर्मेंद्र को हुई थी. लेकिन फिर भी एक्टर ने एक अपनी इंडस्ट्री में खास मदमस्त लाइफ जीते हुए नजर आते हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा उनकी पत्नी के खूब चर्चे रहते हैं. इसीलिए आज हम आपको उनकी पत्नी के बारे में बताने वाले हैं. बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है.
तान्या देओल हैं मशहूर कॉस्टयूम डिजाइनर
बॉबी देओल ने बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन जब जब उनकी निजी जिंदगी की बात आती है तो हर कोई काफी ज्यादा दिलचस्पी लेने लगता है. बता दें कि बॉबी देओल ने 30 मई 1996 को तान्या देओल के साथ में शादी रचाई थी. उन दोनों की लव मैरिज हुई थी और उनकी पत्नी तानिया देवल एक कॉस्टयूम डिजाइनर भी हैं. उन्होंने 'जुर्म' और 'नन्हे जैसलमेर' जैसी फिल्मों में कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया है. दोनों की मुलाकात एक इटैलियन रेस्टोरेंट में हुई और उसके बाद में दोनों ने जब पहली बार बात की थी तो 7 घंटे तक कॉल चलती रही.
तान्या और बॉबी हैं दो बच्चों के माता-पिता
दरअसल आपको बता दें कि तान्या देओल बॉलीवुड से कोई भी ताल्लुक नहीं रखती है. वह अपनी निजी जिंदगी में भी काफी व्यस्त रहती है और दो बच्चों की मां भी बन चुकी हैं. उनके एक बेटे का नाम आर्यमन देवल है तो वही दूसरे बेटे का नाम धर्म देओल है. उनका बड़ा बेटा इंडस्ट्री में जल्दी ही डेब्यू करने की तैयारी कर रहा है. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सभी को दी है. वहीं अगर हम तान्या देओल के बारे में बात करें तो उनके पिता देवेंद्र अहूजा एक मशहूर बिजनेसमैन थे. जो कि 20th सेंचुरी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के MG भी रह चुके थे. इतना ही नहीं वह सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर भी रह चुके थे. लेकिन 2010 में हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया था.
तान्या देओल सोशल मीडिया पर नहीं रहती एक्टिव
तान्या देओल के बारे में यह भी बताया जाता है कि वह खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस भी संभालती हैं. सोशल मीडिया पर भी वह कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आती है और इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ तीन पोस्ट मौजूद है जो कि सिर्फ बॉबी देओल और उनके साथ की तस्वीरें हैं. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की भी बात की जाए तो उसकी संख्या भी काफी कम है. उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 825 लोग उन्हें ने फॉलो करते हैं.
बॉबी देओल की पत्नी तान्या का फैमिली बैकग्राउंड
बताया जाता है कि जब 1996 में बॉबी देओल और तान्या कि जब शादी हुई तब उस वक्त तान्या का परिवार में तब काफी ज्यादा उथल-पुथल मच गयी थी. बताया तो यह भी जाता है कि उस समय उनके पिता देवेंद्र आहूजा एक एयर होस्टेस को डेट करने लगे थे और इसकी वजह से तान्या की मां और भाई विक्रम के साथ-साथ उनकी बहन मनीषा ने उनसे काफी ज्यादा दूरियां बना ली थी. लेकिन फिर भी हमेशा तान्या ने अपने पिता को सपोर्ट किया और बाद में बॉबी ने भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए और सपोर्ट करते हुए अपने ससुर को सपोर्ट किया.


Click it and Unblock the Notifications











