15 मिनट के रोल के लिए वसूले 4 करोड़, माला सिन्हा की गोद में बैठे इस क्यूट से बच्चे को पहचाना ?

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी तस्वीर अगर वायरल हो जाए तो लोग भी इसको देखने के लिए उतावले हो जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सारे बॉलीवुड सितारों की तस्वीर भी वायरल होती है और इसमें उनके बचपन की तस्वीर भी होती है। इस बार भी एक बॉलीवुड एक्टर की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा प्यारा बच्चा माला सिन्हा के गोद में बैठा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चा कौन है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में यह है मशहूर विलेन्स में एक माना जा रहा है। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉबी देओल है।
बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 19609 में हुआ। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं। अपने करियर में एक्टर ने बरसात और बिच्छू जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। लेकिन एक वक्त के बाद उनका करियर डामाडोल हो गया और लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।
लेकिन 55 साल की उम्र में बॉबी देओल के करियर में टर्निंग पॉइंट आया और सिर्फ 15 मिनट के रोल में ही उन्होंने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म एनिमल की। हालांकि इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उनकी वापसी काफी ज्यादा धमाकेदार साबित हुई। निराला बाबा के रोल में सीरीज आश्रम में उन्हें काफी पसंद किया गया।
हालांकि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने भले ही 15 मिनट का किरदार निभाया था और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके इस रोल ने हीरो का किरदार भी फीका कर दिया। इस रोल के लिए एक्टर ने चार करोड़ की पीस ली थी और यह इतना ज्यादा हिट हुआ था कि अब बॉबी देओल के पास में प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है।
बता दे कि माला सिन्हा और बॉबी देओल की इस तस्वीर को खुद धर्मेंद्र ने शेयर किया था। माला सिन्हा के जन्मदिन पर उन्होंने इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर किया और लिखा कि "हैप्पी बर्थडे माला जी। बॉबी आपकी बाहों में है और आश्रम के लिए आपकी ब्लेसिंग चाहिए।" इस तस्वीर को फिल्म के सेट पर लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
