Rajesh Khanna की बेटी के साथ फ़िल्मी सफर किया शुरू, 54 साल में भी है फिट, 2 एक्टर्स के चलते करियर हुआ तबाह

Bobby Deol Transformation: फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं होता है। कई बार तो फिल्मी सितारों की पहली फिल्म हिट चली जाती है। लेकिन बाद में उनकी नैया बीच में ही अटक जाती है। कई बार तो सितारों को अपना एक्टिंग करियर बीच में ही छोड़कर जाना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको 54 साल के बॉलीवुड के एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने राजेश खन्ना की बेटी के साथ में डेब्यू किया।आज उन्होंने अपना बॉडी ट्रांसफॉरमेशन कर लिया है। लेकिन उनकी एक गलती उनके करियर पर भारी पड़ गई।
बॉबी देओल बने बॉलीवुड स्टार
बॉलीवुड के दमदार कलाकारों में से एक फिल्मी बैकग्राउंड से आए जिनके पिता और भाई के अलावा बहने भी एक्टिंग की दुनिया में आज के समय में एक्टिव है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर बॉबी देओल की। उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि अगर कोई चीज उठा ली जाए तो उसे पूरा किया जा सकता है। लेकिन आज के समय में उन्होंने बहुत ही बेहतरीन बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किया है और इसी के चलते वह काफ़ी सुर्खियों में है।
बॉबी देओल का ट्रांसफॉरमेशन देख हर कोई हुआ दंग
बॉबी देओल को जल्दी ही रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह एक शानदार किरदार निभाने वाले हैं। इस बार वह अपने लुक की वजह से हर किसी को चौंकाने वाले हैं। फिल्म का टीजर भी आ चुका है और बॉबी देओल को शर्टलेस देखा जा रहा है। जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। सोशल मीडिया पर भी उनका फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन काफी वायरल हो रहा है।
विलेन के रूप में अक्षय कुमार मार ले गए बाज़ी
लेकिन एक वक्त था जब बॉबी देओल का करियर अच्छा खासा चल रहा था और दो विलन ने उनका पूरा का पूरा करियर तबाह कर दिया। दरअसल, फिल्म 'अजनबी' के दौरान बॉबी देओल के साथ में करीना कपूर, बिपाशा बसु और अक्षय कुमार भी नजर आए थे। अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई। लेकिन विलेन का रोल निभाने के बावजूद भी अक्षय कुमार ने सारी लाइन लाइट लूट ली।
अक्षय खन्ना ने बटोरी पूरी लाइमलाइट
दूसरी फिल्म की बात की जाए तो आपको बता दें कि बॉबी देओल को फिल्म 'हमराज' में भी देखा गया था। जिसमें अमीषा पटेल और अक्षय खन्ना भी लीड किरदार में थे। बता दे की फिल्म और इसके गाने दोनों को ही पसंद किया गया था। अक्षय खन्ना ने विलेन के किरदार में काफी लोकप्रियता हासिल की। इसका पूरा का पूरा असर बॉबी देओल के करियर पर हुआ।
राजेश खन्ना की बेटी के साथ किया डेब्यू
अगर बॉबी देओल के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 1995 में बरसात फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ में राजेश खन्ना की बड़ी बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना देखी गई थी। दोनों का ही इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू था और काफी ज्यादा दोनों ने पापुलैरिटी हासिल कर ली थी। हालांकि अब बॉबी देओल फिल्मी दुनिया में एक्टिव है और ट्विंकल खन्ना अब एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











