..................... Bobby Deol 23 years in Bollywood know interesting facts about his filmy career - Hindi Filmibeat

23 साल में 32 फ्लॉप फिल्में फिर भी सुपरस्टार, सलमान खान ने बचाया करियर

90s के दौर में बॉलीवुड के एक सुपरस्टार एक्टर को इस दौर की ऑडिएंस ने लगभग रिजेक्ट ही कर दिया था। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बाद उनका करियर लगभग खत्म ही मालूम हो रहा था लेकिन इस सुपरस्टार ने न तो हिम्मत छोड़ी और न ही मेहनत। बस फिर क्या था.. एक बार ऐसी धमाकेदार वापसी हुई कि लोग चौंक गए। हम बात कर रहे हैं अभिनेता बॉबी देओल की.. आज बॉलीवुड में बॉबी ने 23 साल पूरे कर लिए हैं। यानी कि आज के ही दिन उनकी पहली फिल्म बारसात रिलीज हुई थी।

[अक्षय कुमार कर रहे इनकी नकल, धमाकेदार अंदाज और 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में]

बॉबी देओल ने अपने 23 साल के करियर में अब तक लगभग 40 फिल्में की हैं और इन फिल्मों में मुश्किल से 4-5 फिल्में ही हिट रही हैं। हालांकि वे फिर भी सुपरस्टार थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हो जाती थीं लेकिन बॉबी देओल की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। उनका स्टाइल भी बाकी एक्टर्स से काफी अलग था जो 90s के दौर में काफी हिट था और लोग उन्हें कॉपी करते थे।

bobby-deol-23-years-bollywood-know-interesting-facts-about-his-filmy-career

वहीं 90s का दौर जाते-जाते बॉबी का स्टारडम और फैन फॉलोइंग भी काफी कम होने लगी। जिसके बाद उन्हें साथ मिला सलमान खान का.. खुद बॉबी देओल ने भी ये बाद मीडिया के सामने कबूल की है कि उनके करियर को पटरी पर लाने के पीछे सलमान खान ही हैं। पिछली कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद बॉबी देओल को फिल्में नहीं मिल रही थीं। बहरहाल यहां देखें 90s के दौर के बॉबी देओल की रेयर तस्वीरें और जानें उनकी 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X