जेंडर बदला... बार में नाची... पति की मार ने कर दी ऐसी हालत की कहीं की नहीं बची

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुर्खियों में रह चुकी बॉबी डार्लिंग को कौन नहीं जानता है। दरअसल आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग ने फिल्मों में कई डांस किए हैं। यहां तक की उन्होंने कई सारी फिल्मों में गे का किरदार भी निभाया। यहां तक की उन्होंने अपनी रियल लाइफ में भी जेंडर चेंज करने जैसा एक बड़ा कदम उठाया और हर किसी को हैरान कर दिया। लेकिन बॉबी डार्लिंग के निजी जीवन में काफी उन्हें उतार-चढ़ाव देखने पड़े। लोगों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की और उन्होंने अपने एक्टिंग के बलबूते पर एक खास पहचान बनाई।
बॉबी डार्लिंग ने प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा खासा नाम कमाया था और रियल लाइफ में उन्हें उतनी ही मुसीबत का सामना करना पड़ा। शादीशुदा जीवन में उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और बाद में उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया। जिसके चलते उनके चेहरे पर भी असर पड़ा और आपको बता दें कि पिछले कई सालों से वह इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। कई सालों बाद उनकी अब एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है।
दरअसल आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। उनकी इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी पुरानी फोटो से वह बहुत ही ज्यादा अलग दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने एक मैरून कलर की जैकेट पहनी हुई है और सालों बाद सामने इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक चीज अभी पुरानी है और वह है बॉबी का हेयर स्टाइल। पहले की तरह अब भी वह इस तस्वीर में शॉर्ट हेयर किए हुए नजर आई।
इस तस्वीर के बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि बॉबी डार्लिंग ने लता मंगेशकर के कच्चे धागे के साथ गाना प्ले किया हुआ है। इतना ही नहीं उनकी इस तस्वीर पर उनके फैंस और सोशल मीडिया के यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप आज भी पहले की तरह बहुत प्यारी लग रही हो। एक अन्य यूज़र ने सवाल करते हुए कमेंट किया कि अब आप फिल्मों में काम क्यों नहीं करती हो?
इसी के अलावा आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग ने साल 2015 में अपना जेंडर चेंज करवा लिया था और साल 2016 में उन्होंने भोपाल के रहने वाले कारोबारी रमणीक शर्मा के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन उन्हें शादीशुदा जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और डेढ़ साल के बाद उन्होंने दिल्ली में रमणीक के खिलाफ फिर भी दर्ज करवा दी थी। उन्होंने अपने पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और शराब के नशे में घरेलू हिंसा के आरोप लगा दिए थे। हालांकि अब वह अपने पति से अलग हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications













