परवीन बाबी के लुक्स का दीवाना हो गया था ये खूंखार विलेन, सब कुछ छोड़-छाड़कर विदेश से आया भारत

Bob christo, parveen babi,

परवीन बाबी हिंदी सिनेमा की एक स्टाइलिश अभिनेत्री हुआ करती थी। लेकिन आपको बता दें कि जितनी वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए सुर्खियों में रही उससे कहीं ज्यादा वह कंट्रोवर्सीज का हिस्सा रही। हालांकि आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक विदेशी विलेन के बारे में बताने वाले हैं। जोकि परवीन बाबी की खूबसूरती के दीवाने हुआ करते थे।

दरअसल हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के विदेशी विलेन बॉब क्रिस्टो की। जब वह फिल्मों में पिटते थे तो लोग जमकर तालियां ठोकते थे। दरअसल बॉब क्रिस्टो सिडनी से भारत हीरो बनने के लिए नहीं बल्कि परवीन बाबी से मिलने के लिए आए थे। वह अभिनेत्री की एक तस्वीर को देखकर ही दीवाने हो गए थे। बॉब क्रिस्टो ऑस्ट्रेलिया के सिविल इंजीनियर थे और भारत आकर एक खतरनाक विलेन बन गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जन्मे बॉब क्रिस्टो एक सिविल इंजीनियर हुआ करते थे। लेकिन फिर उन्होंने टाइम मैगजीन में परवीन बाबी की तस्वीर देखी और उनके दीवाने हो गए। लेकिन उन्हें ओमान के मस्कट में नौकरी मिल गई थी और वीजा मिलने में देर हो रही थी। इसीलिए समय बिताने के चलते बॉब क्रिस्टन भारत परवीन बाबी से मिलने के लिए आ गए।

कुछ लोगों की सहायता से परवीन बाबी से बॉब क्रिस्टो की मुलाकात हुई। लेकिन मिलते ही एक्ट्रेस की उन्होंने बेइज्जती कर दी। दरअसल 'द बर्निंग ट्रेन' के मुहूर्त के दौरान परवीन बाबी बिना मेकअप के मौजूद थी। बॉब क्रिस्टो ने उन्हें इसी दौरान पहली बार देखा और कहा कि तुम परवीन बाबी नहीं हो। फिर अभिनेत्री को उन्होंने मैगजीन दिखाई और कहा कि असली परवीन तो यही है।

लेकिन बॉब क्रिस्टो की इस बात को सुन परवीन बाबी पहले तो काफी ज्यादा हैरान हो गई थी। फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि "मैगजीन कवर में मैंने मेकअप कर रखा है। लेकिन जब मैं शूटिंग नहीं करती हूं तो मेकअप भी नहीं करती हूं। इसी के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी।" इतना ही नहीं परवीन बाबी नहीं बॉब क्रिस्टो को फिल्म इंडस्ट्री में जगह दिलाने में मदद की थी।

बॉब क्रिस्टो को साल 1978 में रिलीज हुई अरविंद देसाई की फिल्म 'अजीब दास्तान'में काम मिला। इसके बाद बहुत क्रिस्टो भारत में ही बस गए थे और उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 200 फिल्मों में काम किया। जिसमें कालिया, मिस्टर इंडिया और रूप की रानी चोरों का राजा जैसी फ़िल्में शुमार थी। उनकी निजी जिंदगी काफी दर्दनाक रही।

दरअसल आपको बता दें कि एक बार बॉब क्रिस्टो की पत्नी एयरपोर्ट उन्हें रिसीव करने के लिए जा रही थी और बीच रास्ते में ही उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसी हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी और बॉब क्रिस्टो काफी ज्यादा टूट गए थे। उन्होंने अपने दोनों बच्चों को दोस्त के भरोसे छोड़ दिया और उसी ने उनकी परवरिश की थी। बता दे कि 20 मार्च साल 2011 में बॉब का 72 साल की उम्र में निधन हो गया था।

More from Filmibeat

Read more about: bob christo parveen babi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X