इस वजह से ‘कहानी’ के बॉब विश्वास ने नहीं देखी अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बॉब विश्वास’, किया खुलासा

Cover Image

विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' का सीरियल किलर बॉब विश्वास याद है ना...वहीं बॉब विश्वास जो कोलकाता के मेट्रो स्टेशन पर प्रेग्नेंट विद्या बालन को डराता है और उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। इस किरदार को बांग्ला फिल्मों के दिग्गज एक्टर शाश्वत चट्टोपाध्याय ने निभाया था। फिल्म में बाकी किरदारों के साथ-साथ बॉब विश्वास का किरदार भी काफी लोकप्रिय हुआ था। बॉब विश्वास एक मध्यम वर्गीय परिवार का बेहद साधारण दिखने वाला एक व्यक्ति है, जो आम लोगों के बीच में घुला-मिला रहता है। उसके सीरियल किलर होने के बारे में किसी को कोई भनक तक नहीं लगती है। 'कहानी' रिलीज होने के कुछ समय बाद ही सिर्फ बॉब विश्वास के किरदार को लेकर एक फिल्म बनायी गयी थी। उम्मीद की गयी थी कि इस फिल्म में 'कहानी' के बॉब विश्वास यानी शाश्वत चट्टोपाध्याय ही निभाएंगे। लेकिन नहीं, फिल्म 'बॉब विश्वास' में लीड रोल अभिषेक बच्चन ने निभाया था। शाश्वत चट्टोपाध्याय ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म 'बॉब विश्वास' देखी ही नहीं है। इसकी वजह का खुलासा भी शाश्वत ने किया है।

इसलिए नहीं देखी बॉब विश्वास :
एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान जब आरजे ने शाश्वत चट्टोपाध्याय से पूछा कि क्या उन्होंने अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब विश्वास' देखी है। इसके जवाब में शाश्वत ने कहा, "नहीं।" इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "उस समय मैं काफी ज्यादा ट्रैवल कर रहा था। उस समय मैं ऐसी स्थिति में नहीं था कि बैठकर ओटीटी पर एक फिल्म देख सकूं।" साथ ही शाश्वत ने यह भी कहा, "अगर यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज ना होकर सिनेमा हॉल में रिलीज होती, तो इस फिल्म के साथ ज्यादा न्याय होता। कुछ जादू सिर्फ बड़े पर्दे पर ही होते हैं। मुझे अभी भी यकीन है कि विद्या बालन के पीछे से जब मेरा चेहरा बाहर आया था, उस समय जो जादू हुआ था वह छोटे पर्दे पर नहीं हो पाता। अगर पर्दा बड़ा नहीं होता तो कहानी का बॉब विश्वास इतना हिट हो ही नहीं सकता था।"

मिला था बॉब विश्वास का ऑफर :
इसी कार्यक्रम के दौरान जब आरजे ने शाश्वत चट्टोपाध्याय से पूछा कि क्या उन्हें 'बॉब विश्वास' का ऑफर मिला था? इसका जवाब देते हुए शाश्वत ने कहा, "हां मेरे पास इस फिल्म का ऑफर आया था। लेकिन डेट्स किसी भी तरह से नहीं बैठ पा रहे थे। मुझे इस फिल्म की पूरी कहानी पता थी। मुझे पता था कि बॉब विश्वास को मरना होगा। प्राथमिक तौर पर मेरे साथ इस फिल्म को लेकर बातचीत भी हो चुकी थी। फिर एक दिन पता चला कि फिल्म की शूटिंग हो रही है।" शाश्वत ने कहा, "मुझे थोड़ा बुरा तो लगा था लेकिन मैंने इस बात को समझा कि मुझे हिंदी फिल्मों के ज्यादा दर्शक नहीं पहचानते हैं। बॉब विश्वास एक जाना-माना नाम बन चुका था जिसके लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी जिसे हिंदी फिल्मों के दर्शक अच्छी तरह पहचानते हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X