सलमान क्या..शाहरूख को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल..वो भी कई बार!
काजोल को मनाना किसी के बस का नहीं है। यश चोपड़ा और करण जौहर के भी नहीं। इसका एक कारण ये है कि काजोल अपने काम को लेकर बहुत चूज़ी हैं। उन्हें जो बहुत पसंद आया वही काम वो करती हैं।वरना आप लाख बड़े डायरेक्टर या प्रोड्यूसर हों, काजोल नहीं मानतीं। अपने इस मूड की वजह से काजोल ने शाहरूख खान से लेकर सलमान खान तक के साथ की फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं।
शाहरूख और काजोल को साथ में देखना मतलब अगले 3 घंटे आप पूरी दुनिया को भूल एक अलग ही दुनिया में जाने वाले हैं भले वो फिल्म आपने हजारों बार पहले देख रखी हो। आप फिल्म के बाद काफी समय तक शाहरूख-काजोल मोड में ही रहेंगे।काजोल ने भले शादी अपनी पर्सनैलिटी से ठीक उलट अजय देवगन से की और शायद इसलिए दोनों बेस्ट कपल में गिने जाते हैं।
[BdaySpcL- आज अजय देवगन भी ठहाके मारेंगे..]
लेकिन काजोल को स्क्रिप्ट अगर पसंद नहीं आई या उन्हें ये लग गया की इस रोल में वो अच्छी नहीं लगेंगी तो भले सामने शाहरूख हो वो फिल्म को और शाहरूख को रिजेक्ट करने में समय नहीं लगाती हैं।
आज काजोल का जन्मदिन है और हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट जिनमें काजोल को देखकर मज़ा आ जाता। बस हम यही सोचते रह गए कि काजोल ने ऐसा क्यूं किया?


Click it and Unblock the Notifications