#5Years सबसे कमाऊ फिल्म, तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स, अब बनेगा सीक्वल !
यूं तो हर साल बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म आती है, वहीं 5 साल पहले एक ऐसी धमाकेदार फिल्म आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हम बात कर रहे हैं मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 की, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर रोमैंस करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के रोमैंटिक सीन्स से लेकर गानों तक, हर एक चीज ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म के गानों ने भी कई अवॉर्ड्स जीते थे।
[2019 में होगा ब्लॉकबस्टर Dhamaka, संजय दत्त की ताबड़तोड़ कॉमेडी, सुपरहिट सीक्वल]
आशिकी 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से है। वहीं इसी फिल्म ने दो स्टार्स की किस्मत चमका दी थी, ये स्टार्स हैं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर। इन दोनों को आशिकी 2 के बाद अच्छी-खासी पहचान मिल गई थी। वहीं फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के साथ-साथ दोनों की जोड़ी भी हिट हो गई थी। बता दें कि ये फिल्म 1990 में राहुल रॉय की फिल्म आशिकी की रीमेक है।

वहीं खबरें ये भी हैं कि आशिकी 2 के बाद अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वल यानी आशिकी 3 भी बनाया जाएगा। इस तीसरे पार्ट में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लीड एक्टर्स के तौर पर कास्ट किया जाएगा। वहीं इस फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा। वहीं सिर्फ आशिकी 2 ही नहीं बॉलीवुड में इससे अलावा भी कई रोमैंटिक फिल्में आई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। आगे जानें बॉलीवुड की इस ब्लॉकबस्टर रोमैंटिक फिल्मों के बार में, इस लिस्ट में सलमान से लेकर शाहरुख जैसे स्टार्स की फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











