बालिग हुआ ‘ब्लैक’ : इस फिल्म के कारण अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनते-बनते रह गयी रानी मुखर्जी

Black

पिछले साल जिस फिल्म ने आलिया भट्ट को सबसे ज्यादा शोहरत दिलाई वह थी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था। ठीक 18 साल पहले संजय लीला भंसाली की ही फिल्म 'ब्लैक' ने बॉलीवुड में वो कमाल कर दिखाया था, जिसने हिंदी फिल्मों के प्रति पूरी दुनिया का नजरिया ही बदल दिया था। फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो अंधी, गूंगी और बहरी थी। वहीं उसके टीचर की भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाया था। इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी ने कई अवॉर्ड्स जीते थे। 'ब्लैक' ने 18 साल पूरे कर लिये हैं।

आइए आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ कहानियों के बारे में बताते हैं :

काफी सोचने के बाद रानी भरी थी हामी :

काफी सोचने के बाद रानी भरी थी हामी :

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के बीच की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। जब संजय लीला भंसाली ने रानी मुखर्जी को दिव्यांग लड़की के इस रोल का प्रस्ताव दिया था तो रानी परेशान हो गयी थी। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतना चैलेंजिंग किरदार वह निभा सकती हैं। काफी सोचने के बाद रानी मुखर्जी ने संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के लिए हां कहा था। फिल्म में रानी ने जब अपना परफार्मेंस दिया तो यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्म बन गयी।

अमिताभ बच्चन के घर में मच गया कलह :

अमिताभ बच्चन के घर में मच गया कलह :

फिल्म 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन ने भले ही रानी मुखर्जी के टीचर की भूमिका निभाई हो लेकिन फिल्म में उनके और रानी के बीच किसिंग सीन था। इस सीन ने काफी हंगामा मचा दिया था। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस सीन की चर्चा होने लगी थी। फिल्म में इस सीन को करने के बाद अमिताभ बच्चन के घर में कलह मच गया था और जया बच्चन उनसे बेहद नाराज हो गयी थी। सिर्फ जया ही नहीं अमिताभ बच्चन का रानी मुखर्जी के साथ किसिंग सीन उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी पसंद नहीं आया था। फिल्म में यह सीन करते समय शायद अमिताभ बच्चन या रानी ने सोचा ही नहीं था कि इसका इतना ज्यादा असर पड़ेगा।

इस वजह से अभिषेक ने रानी से बना ली थी दूरी :

इस वजह से अभिषेक ने रानी से बना ली थी दूरी :

जिस समय फिल्म 'ब्लैक' की शूटिंग हो रही थी, तब अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी एक-दूसरे के प्यार में थे। जया बच्चन भी रानी मुखर्जी को काफी पसंद करती थी और उन्हें अपने घर की बहू बनाना चाहती थी। लेकिन जब फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया तो अभिषेक बच्चन को इसका काफी झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीन की वजह से ही जया बच्चन ने भी रानी मुखर्जी से दूरी बना ली और रानी अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनते-बनते रह गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X