..................... Biswajit Chatterjee was a famous actor of the 70s a mistake ruined his career - Hindi Filmibeat

70 के दशक में इस एक्टर को मिला स्टारडम, ओवर कॉन्फिडेंस के चलते करियर किया तबाह

Biswajit Chatterjee

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर अभिनेता बिश्वजीत चटर्जी ने काफी अच्छा खासा नाम कमाया। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बांग्ला फिल्मों से की और साल 1962 में आई फिल्म 'बीस साल बाद' से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर लिया। बिश्वजीत चटर्जी अपने दौर के जाने-माने स्टार बन चुके थे और आपको बता दें कि उनकी एक गलती उनके करियर पर भारी पड़ गई।

बंगाली फिल्मों से शुरू किया करियर

बिश्वजीत चटर्जी ने एक्टिंग की दुनिया में कई सारे बेहतरीन किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीता। उन्होंने फिल्म 'कोहरा' में राजा अमित कुमार सिंह, 'अप्रैल फूल' में अशोक और 'नाइट इन लंदन' में जीवन का किरदार निभाकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। उनके किरदार काफी ज्यादा फेमस हो गए थे। यहां तक कि आपको बता दें कि उन्होंने अपने दौर की मशहूर अभिनेत्रियां जैसे कि आशा पारेख, मुमताज और माला सिन्हा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ में काम किया।

बॉलीवुड के बने किंग ऑफ़ रोमांस

बिश्वजीत चटर्जी के पिता आर्मी में डॉक्टर हुआ करते थे और वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक्टिंग में जाए। वही बिश्वजीत चटर्जी शुरू से ही थिएटर में काम करते आ रहे थे और 10 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने पहले बंगाली फिल्मों में काम किया और उनकी एक बंगाली फिल्म काफी मशहूर हो गई। जिसके बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे वह फिल्मों की ओर इतनी ज्यादा बढ़ते चले गए कि उनके बिना कोई भी फिल्म अधूरी रखती थी। यहां तक कि उन्हें दर्शकों द्वारा किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता था।

दोस्त की सलाह मान खुद के पैरो पर मारी कुल्हाड़ी

बिश्वजीत चटर्जी ने बहुत ही रफ्तार से अपने करियर को आगे बढ़ाया। एक वक्त ऐसा आया जब उनका करियर बिल्कुल पीक पर आ चुका था। जिस भी फिल्म में वह काम करते हैं वह सुपर हिट हो जाती। वह दर्शकों के भी फेवरेट बन चुके थे। लेकिन बाद में कुछ मीडिया खबरों की माने तो इसी वक्त उनके एक दोस्त ने उन्हें एक्टिंग के साथ प्रोड्यूसर बनने की सलाह दी थी। जिसके बाद में उन्होंने अपना कमाया हुआ सारा पैसा फिल्मों में लगा दिया।

एक गलती से बर्बाद हुआ करियर

बिश्वजीत चटर्जी ने साल 1975 में फिल्म कहते हैं मुझको राजा का निर्माण और निर्देशन किया। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता और एक गायक के साथ-साथ निर्माता का भी रोल निभाया। लेकिन यह फैसला उनके लिए बहुत ही ज्यादा गलत साबित हुआ और उनका करियर पूरा तबाह हो गया। इसके बाद में उन्होंने दोबारा एक्टिंग में आगे बढ़ना चाहा लेकिन उन्हें फिर से वह सफलता हासिल ना हो पाई।

Read more about: biswajit chatterjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X