Birthday: जब जाह्नवी कपूर ने 'मॉम' श्रीदेवी को कह डाला था बुरी मां, नहीं की थी कई दिनों तक बात
6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी कपूर आज 24 साल की हो गई हैं। इन दिनों वह अपन आने वाली रूही को लेकर बिजी चल रही हैं। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ आने वाली है जो कि 11 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी की बड़ी तमन्ना थी बेटी की डेब्यू को लेकर। लेकिन वह बेटी की पहली फिल्म देख नहीं पाईं।
आज कई मौके पर हम जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी से जुड़े कई किस्सों के बारे में पढ़ते और सुनते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है एक बार जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी को बेकार मां कह डाला था और कई दिनों तक बात नहीं की थी।

इस बारे में श्रीदेवी ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक बार उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उनके नाराज हो गई थी। वह इतना ज्यादा मां श्रीदेवी से गुस्सा हुई थीं कि उन्होंने 3 दिन तक बात नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications











