Birthday: जब अभिषेक बच्चन को जड़ दिया गया थप्पड़, और कहा- "एक्टिंग करना बंद करो, मत करो परिवार का नाम खराब"

अभिषेक बच्चन को अक्सर ट्रोल किया जाता है। ये ट्रोल उन्हें हमेशा ही एक्टिंग को लेकर किया जाता है। खैर हर बार अभिषेक बच्चन पहले से बेहतर करते नजर आए हैं। ट्रोलर्स कुछ भी कहें लेकिन अभिषेक बच्चन ने अपने काम को हमेशा ही निखारा है। बीते कुछ समय से तो वह ट्रोलर को कस के जवाब भी देने लगे हैं। जैसे एक बार उन्होंने कहा था कि मैं यहां स्टार बनने नहीं एक्टर बनने आया हूं।

आज अभिषेक बच्चन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कई साल इस इंडस्ट्री में गुजार दिए हैं और एक सुपरस्टार के बेटे होने के बावजूद उन्होंने खूब आलोचना का सामना किया है। काम मिलने में दिक्कतें देखी हैं और हमेशा ही लोगों की खरी खोटी बाते सुनी हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन कभी भी इन सब से झुके नहीं।

abhishek bachchan

वह लगातार अपने करियर के ग्राफ को आगे बढ़ाते जा रहे हैं।'युवा', 'सरकार', 'कभी अलविदा न कहना''रावण', 'गुरु' और 'मनमर्ज़ियां' जैसी ढेर सारी फिल्में हैं जिसमें उन्होंने परफेक्ट काम किया है। और जिस तरह से वह लगातार काम कर रहे हैं तो उसे देखने के बाद यही कहेंगे कि अभी उनका शानदार काम करना बाकि है।

इसी राह में इस साल वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं तो कुछ प्रोजेक्ट्स पर उनकी बात चल रही है। जल्द ही अभिषेक बच्चन की नई फिल्मों का धमाका बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा।

जब एक महिला ने अभिषेक बच्चन को जड़ दिया था थप्पड़

जब एक महिला ने अभिषेक बच्चन को जड़ दिया था थप्पड़

आजतक भी अभिषेक बच्चन के इस किस्से को न तो वह खुद भूल पाए हैं और न ही लोग। दरअसल एक फ्लॉप फिल्म 'शरारत' देखकर एक महिला ने उन्हें एक थप्पड़ लगा दिया था। साथ ही डांटते हुए कहा था कि प्लीज आप एक्टिंग करना बंद कर दो, क्योंकि आप अपने पिता का नाम खराब कर रहे हो।

फिल्म ‘शरारत'

फिल्म ‘शरारत'

हुआ यूं था कि साल 2002 में आई फिल्म 'शरारत' जब रिलीज हुई तो अभिषेक बच्चन लोगों का रिएक्शन जानने गेटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल चले गए थे। यहां इंटरवल के दौरान एक लड़की ने अभिषेक बच्चन को तमाचा जड़ दिया था।

अभिषेक बच्चन का डेब्यू

अभिषेक बच्चन का डेब्यू

करीना कपूर संग अभिषेक बच्चन का डेब्यू हुआ था। ये फिल्म थी रेफ्यूजी। दोनों ने ही फिल्मकार जेपी दत्ता के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये फिल्म साल 2000 में आई। जिसमें एक नौजवाब मुस्लिम शख्स की कहानी को पिराया गया था। जहां भारत और पाकिस्तान के अवैध शरणार्थियों के बारे में दिखाया जाता है।

अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की फिल्में

अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की फिल्में

अभिषेक बच्चन पिता के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। जिसमें सुपरहिट और ढेर सारे अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म पा भी शामिल है। बाप बेटे की जोड़ी इस फिल्म में खूब हिट हुई और फिल्मफेयर से लेकर तमाम ढेर सारे अवॉर्ड भी इस जोड़ी ने जीते। पा के अलावा सरकार, बंटी और बबली, सरकार राज और झूम बराबर झूम जैसी कई फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया है।

करिश्मा कपूर के साथ हो चुकी थी अभिषेक बच्चन की सगाई

करिश्मा कपूर के साथ हो चुकी थी अभिषेक बच्चन की सगाई

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर को लेकर कहा जाता है कि दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद अभिषेक ने करिश्मा को अंगूठी तक पहना थी थी लेकिन शादी तक ही बात नहीं पहुंच पाई। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ ये तो आजतक सामने नहीं आया है लेकिन जय बच्चन ने कहा था कि ये उनके बेटे का निर्णय था। इसमें दोनों की फैमिलीज का हाथ नहीं था।

फिर मिल गई अभिषेक बच्चन को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की

फिर मिल गई अभिषेक बच्चन को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की

अभिषेक बच्चन ने दुनिया की सबसे सुंदर लड़की ऐश्वर्या राय से शादी की। मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के दौरान हुई। लेकिन दोनों की जिंदगी में आए पर्सनल उतार चढ़ाव के बाद दोनों की जिंदगी में साल 2006 में मोड़ आया। दोनों की साथ में फिल्म आई उमराव जान। इसी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ। फिर एक दिन अभिषेक बच्चन ने नकली डायमंड की अंगूठी पहनाकर ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी

दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। फिर अभिषेक बच्चन ने सात जन्मों के लिए ऐश्वर्या राय को अपना पार्टनर चुना। दोनों की शादी शाही तरीके से हुई। अमिताभ बच्चन ने अपने इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन की शादी में उस दौरान 6 करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें राजनेता से लेकर उद्योग जगत व मनोरंजन जगत के तमाम लोग शामिल हुए। ये शादी अमिताभ के बंगले प्रतीक्षा में हुई।

अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या

अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जिंदगी में सबसे बड़ा दिन था 16 नवंबर 2011। इस दिन दोनों की जिंदगी में आईं थीं ऐंजल। जी हां, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन इसी दिन माता पिता बने थे। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। अब करीब 11 साल की हो चुकी आराध्या ही वह पहली स्टार किड थीं जिसने इंडस्ट्री में खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। आराध्या की एक तस्वीर लेने के लिए लोग बैचेन दिखे थे। आज भी वह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X