Birthday: भेड़िया से लेकर जुग जुग जियो तक, वरुण धवन की अपकमिंग फिल्में, इस फिल्म से OUT भी हुए
24 अप्रैल को वरुण धवन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज वह 34 साल के पूरे हो गए हैं। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन आज के समय में बॉलीवुड के चमकते स्टार्स में से एक हैं। जिनका चार्म लुक से लेकर एक्शन अवतार और कॉमेडी अंदाज सभी को फैंस पसंद करते हैं।
डायरेक्टर के साथ साथ युवाओं के फेवरेट वरुण धवन इन दिनों भेड़िया फिल्म को लेकर बिजी है। भेड़िया के अलावा भी वरुण धवन के साथ कई प्रोजेक्ट्स हैं जो 2021-2022 में रिलीज होने हैं। इन दिनों कोरोना के चलते तमाम शूटिंग बंद हैं और आगे के काम पर भी ब्रेक लग गई है।

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में से भी एक रह चुके हैं। उनके पास जुग जुग जियो, इक्कीस, भेड़िया समेत कई बड़ी फिल्में हैं, साथ ही कई फिल्में उन्हें ऑफर भी हो रही हैं। देखिए वरुण धवन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











