Birthday: 9 साल में टाइगर श्रॉफ ने बनाई इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, 4 अपकमिंग फिल्मों से धुआंधार कमाई !
बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता जैकी श्रॉफ के स्टारडम से हटकर खुद के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पहचान कायम की है। डेब्यू फिल्म हीरोपंती के बाद जहां टाइगर श्रॉफ को उनके लुक के लिए जमकर ट्रोल किया गया, आज ट्रोलर भी टाइगर की बॉडी और एक्शन देख हैरान हो जाते हैं।
बॅालीवुड के नए एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। 2 मार्च 1990 को हेमंत श्रॉफ का जन्म हुआ। पिता जैकी हमेशा से ही हेमंत को टाइगर बुलाया करते थे। ऐसे में हिंदी सिनेमा में एंट्री के लिए उन्होंने अपना नाम भी टाइगर चुना। साल 2014 से टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की गाड़ी को ऐसी रफ्तार से आगे बढ़ाया है कि आज वह करोड़ों के मालिक हैं। साथ ही 200 करोड़ से अधिक हाई बजट फिल्मों के सुपरस्टार भी टाइगर कहलाते हैं।

टाइगर श्रॉफ ने ए फ्लाइंग जट्ट, बागी सीरीज और वॅार जैसी 300 करोड़ से अधिक कमाई वाली फिल्म बाॅक्स आफिस पर दी है। कुछ सालों में करोड़ों की नेट वर्थ टाइगर श्रॉफ के बैंक में जमा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार 32 साल की उम्र में टाइगर की नेट वर्थ 104 करोड़ के करीब है।

टाइगर के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी और गाड़ी
इसके साथ टाइगर के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी और गाड़ी भी है। टाइगर के पास बीएमडब्ल्यू, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी,टोयोटा इनोवा जैसी कई गाड़ियां भी शामिल हैं। फीस की बात करें तो टाइगर एक फिल्म के पीछे 10 से 15 करोड़ की फीस लेते हैं।

टाइगर के घर की कीमत इतनी
टाइगर अकेले नहीं बल्कि परिवार के साथ मुंबई के खार में 8 बीएचकेके घर में रहते हैं। टाइगर का यह घर आम नहीं है। यहां पर बड़े कमरों के साथ डांस स्टूडियो, जिम और उनकी फिटनेस से जुड़ी हर जरूरी चीज मौजूद है। इस घर की कीमत 31 करोड़ से ऊपर की बताई जाती है।

टाइगर की आने वाली फिल्में
टाइगर श्रॉफ के लिए आने वाले साल करोड़ों की कमाई भी लेकर आ रहा है। टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की लिस्ट में बैक टू बैक एक्शन और हाई बजट से लदी हुई फिल्में शामिल हैं। हीरोपंती का सीक्वल लेकर आ रहे हैं एक्टर। इस बार हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ तारा सुतारिया नजर आयेंगी।

बड़ी एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार के साथ सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी है। जो कि साल 2023 में क्रिसमस के करीब रिलीज होगी। इसका धमाकेदार टीजर पहले से करोड़ों की कमाई की तरफ इशारा दे चुका है।

हैप्पी बर्थडे टाइगर श्राॅफ
इसके साथ टाइगर श्रॉफ की झोली में एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म है। गणपत में भी टाइगर श्रॉफ का एक्शन अंदाज दिखाई देगा। टाइगर के साथ इस फिल्म में कृति सैनन नजर आयेंगी। कुल मिलाकर टाइगर के पास एक से बढ़कर एक बाॅक्स आफिस हिट फिल्म मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications