तापसी पन्नू Birthday: हाइऐस्ट पेड सुपरस्टार, कहते हैं लेडी अक्षय कुमार, तस्वीरें चौंका देंगी

कई एक्ट्रेस साउथ से बॅालीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ाती हैं। खुद को स्थापित करने की खूबी हर किसी में नहीं होती है। तापसी इन सभी से बेहद जुदा हैं। 'पिंक' वाली एक्ट्रेस कह लें या लेडी अक्षय कुमार। तापसी ने बॅालीवुड में कंटेंट बेस्ड फिल्मों के आधार पर खुद को एक स्पेशल कैटेगरी में शामिल किया है।

आज तापसी अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस जीतने के बाद तापसी ने बडे़ जोश के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। 2013 में तापसी ने 'चश्मे बद्दूर' से अपना डेब्यू किया। तापसी को पहचान मिली लेकिन सफल शुरुआत नहीं।

Taapsee pannu

दो साल बाद 2015 में अक्षय कुमार की 'बेबी' में नजर आयीं। फिर कहीं छिप गईं। इसके 'पिंक' के साथ तापसी ने ऐसी दस्तक दी कि आज तक उनकी आहट गूंज रही है। फिर क्या तापसी ने कई फिल्में अपने नाम लिखवा ली। 'नाम शबाना', 'जुड़वा 2', 'सूरमा', 'द गाजी अटैक' 'मुल्क'।

इन सभी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस तापसी ने खुद को बखूबी साबित किया है। इसी के साथ उनका नाम बॅालीवुड की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल हो गया।

कंटेंट क्वीन के नाम से तापसी ने बॅालीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। सिख परिवार में जन्मीं तापसी के जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से और अनदेखी तस्वीरों के साथ चलिए उनका जन्मदिन मनाते हैं।

हैप्पी बर्थडे तापसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X