इंजीनियर, डांसर और आज सुपरस्टार हैं सुशांत सिंह राजपूत- बर्थडे पर जानिए उनकी लव लाइफ से लेकर स्ट्रगल
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। शुरुआत में वह करियर को लेकर काफी उलझे हुए मालूम पड़ते हैं। शुरू में वह कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि आगे चलकर करना क्या है। पटना से लेकर दिल्ली और फिर मुंबई तक का सफर तय करने वाले सुशांत को घर में 'सुशी' कहकर पुकारा जाता है। उनके पिता का ट्रांसफर हो जाने के बाद उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से पूरी की। सुशांत की तीन बड़ी बहनें और एक भाई है। जिन्होंने पहले से ही एकेडमिक में काफी नाम कमाया था।
इसी वजह से घरवाले सुशांत सिंह राजपूत से भी काफी उम्मीदें करते थें। उनके परिवार में किसी ने नहीं सोचा था कि वह आगे चलकर एक एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने साइंस साइड से अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने फिजिक्स ओलिंपियाड में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उनके पिता को लगने लगा कि सुशांत बड़े होकर इंजीनियर बनेगा और उनका नाम रोशन करेगा।

सुशांत सिंह राजपूत ने माता-पिता का नाम रोशन तो किया लेकिन इंजीनियरिंग में नहीं बल्कि अभिनय में। जी हां, इंजीनियर का बेहतर कॉलेज माना जाने वाला डीटीयू (दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी) में सुशांत सिंह का एडमिशन हुआ। यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के बाद जब सुशांत पहले दिन क्लास में गए तो उन्होंने देखा कि उनकी वहां एक भी लड़की नहीं है तो वह काफी चीटेड महसूस हुए।


Click it and Unblock the Notifications











