Birthday Special : बोनी कपूर की इस आदत को छुड़ाने में श्रीदेवी के छुट गये थे पसीने

Boney Kapoor Sridevi

'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी कई फिल्में बनाने वाले बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बात बोनी कपूर की हो और उनके व श्रीदेवी के रिश्तों की बात ना चले, ऐसा तो नहीं हो सकता। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर श्रीदेवी संग दूसरी शादी की थी। बोनी कपूर के चार बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी से अर्जुन व अंशुला कपूर और दूसरी पत्नी से जाह्नावी और खुशी कपूर। बोनी अपने चारों बच्चों के करीबी माने जाते हैं, खासतौर पर श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और अंशुला कपूर ने बड़े भाई-बहनों की तरह अपनी दोनों बहनों और पिता को संभाला।

आइए बोनी कपूर के बर्थडे पर जानते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

बोनी की पहली और दूसरी पत्नी हुई करती थी गहरी दोस्त :

बोनी की पहली और दूसरी पत्नी हुई करती थी गहरी दोस्त :

एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने बताया था कि सिल्वर स्क्रीन पर श्रीदेवी को देखते ही उनको प्यार हो गया था। हालांकि काफी कम लोगों को ही यह पता होगा कि बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर और श्रीदेवी एक जमाने में गहरी दोस्त हुआ करती थी। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि मोना कपूर ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने की जगह भी दी थी। उस समय श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट करती थी और कहा जाता है कि श्रीदेवी और मिथुन ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी।

बोनी को श्रीदेवी ने बांधा राखी :

बोनी को श्रीदेवी ने बांधा राखी :

एक समय ऐसा आया जब मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्तों में खटास आने लगी थी। कहा जाता है कि मिथुन को शक था कि श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच कुछ चल रहा है। इस वजह से श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधना शुरू कर दिया था। इस बात का खुलासा मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। श्रीदेवी पर बोनी कपूर तो फिदा हो चुके थे लेकिन श्रीदेवी उन्हें कोई भाव नहीं देती थी। उधर बोनी कपूर श्रीदेवी को किसी भी हालत में अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में लेने के लिए बेताब थे। तब बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। श्रीदेवी की मां ने उनका फीस बढ़ा दिया और बोनी कपूर भी झट से मान गये। उस जमाने में बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 10 लाख रुपये में अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के लिए साइन किया था।

श्रीदेवी से बोनी के रिश्तों की बात सुनकर टूट गयी थी मोना :

श्रीदेवी से बोनी के रिश्तों की बात सुनकर टूट गयी थी मोना :

शुरुआत में बोनी और श्रीदेवी का प्यार एकतरफा था, क्योंकि बोनी कपूर को श्रीदेवी का दिल जीतने में 12 सालों का समय लग गया था। श्रीदेवी 'चांदनी ' की शूटिंग स्विट्जरलैंड में कर रही थी, तो बोनी उनसे मिलने वहां पहुंच गये थे। एक इंटरव्यू के दौरान मोना कपूर ने बताया कि मेरी शादी 19 साल की उम्र में 10 साल बड़े बोनी कपूर से हुई थी। हमने साथ में 13 सालों का समय बिताया था, लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने कहा कि वह श्रीदेवी से प्यार करते हैं। हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थी। इसके बाद मोना और बोनी अलग हो गये और बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली।

बोनी की इस आदत को छुड़ाने में श्रीदेवी के छुटे पसीने :

बोनी की इस आदत को छुड़ाने में श्रीदेवी के छुटे पसीने :

बोनी कपूर की एक आदत से ना सिर्फ श्रीदेवी बल्कि जाह्नवी और खुशी कपूर भी बेहद परेशान रहती थी। दरअसल, बोनी को सिगरेट पीने की बुरी लत थी। खुशी और जाह्नवी जब अपने-अपने तरीके से उनकी सिगरेट की लत को नहीं छुड़ा पायी तब मोर्चा श्रीदेवी ने अपने हाथों में ले लिया। श्रीदेवी ने वेजीटेरियन खाना शुरू कर दिया था। श्रीदेवी काफी कमजोर थी और डॉक्टर ने उन्हें नॉन-वेज खाने की सलाह दी थी, लेकिन श्रीदेवी सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही खाती थी। जब बोनी उनसे नॉन वेज खाने का अनुरोध करते तो श्रीदेवी उनके सामने सिगरेट छोड़ने की शर्त रख देती थी। इस तरह श्रीदेवी ने बोनी कपूर की सिगरेट की लत छुड़ाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X