ना सलमान से कम ना ज्यादा..सोनाक्षी सिन्हा हैं लेडी सलमान खान!
एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी पर्सनैलिटी और स्वभाव दोनों में किसी हीरो से कम नहीं हैं। होना भी स्वभाविक है वो शॉटगन की बेटी हैं और उनके मेंटर हैं सलमान खान तो ऐसा तो होना ही था।
अब तो आप भी समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की। पापा शत्रुघ्न सिन्हा के स्टाइल में बिल्कुल सबको खामोश कर देने वाली सोनाक्षी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।
[तुम्हें कोई हक नहीं है कि.. तुम इतने हैंडसम दिखो]
सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में लाने का पूरा श्रेय सलमान खान को जाता है ये बात कई बार सोनाक्षी सिन्हा भी कह चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा दबंग के अलावा राउडी राठौड़, आर राजकुमार सहित कई हिट फिल्मों मेंं नजर आ चुकी हैं।उन्हें बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस भी कहा जाता है क्योकि वो अपनी राय बहुत बेबाकी से रखती हैं।
आइये आपको हम बताते हैं क्यों सोनाक्षी सिन्हा को कहा जाता है बॉलीवुड की लेडी सलमान खान जानिए आप भी।


Click it and Unblock the Notifications











