बर्थडे स्पेशल : आर्मी कमांडर संग सात फेरों से पहले श्रद्धा की टूट चुकी थी दो बार सगाई

टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या 17 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। श्रद्धा का जन्म दिल्ली में हुआ था। पर्दे पर एक संस्कारी बहु का किरदार निभाने वाली श्रद्धा असल जिन्दगी में बेहद बोल्ड हैं। पिछले लंबे समय से सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता के किरदार में नजर आ रही श्रद्धा ने एक रील नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा एक लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं क्योंकि श्रद्धा के पति फिल्म या टीवी इंडस्ट्री से नहीं बल्कि आर्मी में कमांडर हैं। इस वजह से श्रद्धा उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाती हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा काफी एक्टिव दिखती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोविंग करीब 5 मिलियन से ज्यादा है।

Recommended Video

Shraddha Arya Birthday कहां और कैसे मना रही हैं ? Watch video | FilmiBeat *TV

Birthday Special: Shraddhas engagement was broken twice before her marriage with Army Commander

सीरियल्स के अलावा श्रद्धा ने हिन्दी फिल्मों जैसे निःशब्द और पाठशाला में भी एक्टिंग की है। इसके अलावा श्रद्धा ने कई पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयाली फिल्मों में भी काम किया है।

आइए जानते हैं श्रद्धा के निजी जीवन और उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें

पति से पहले उनके यूनिफॉर्म से हुआ प्यार

पति से पहले उनके यूनिफॉर्म से हुआ प्यार

श्रद्धा और उनके पति कमांडर राहुल नागल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे सबसे पहले राहुल की यूनिफॉर्म से प्यार हुआ था। रिलेशनशिप के दौरान राहुल मुंबई में ही रहते थे। इसलिए दोनों को ज्यादा मुश्किलें नहीं हुई और आसानी से दोनों डेट पर जाते थे। बाद में जब राहुल की पोस्टिंग दूसरे शहर में हुई उस समय थोड़ी परेशानी होती थी। दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त तो रहते थे लेकिन एक-दूसरे को काफी मिस करने लगे थे। उसी समय श्रद्धा को लगा कि यह दोस्ती से बढ़कर भी कुछ और है। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के बारे में सोचा।

जल्दबाजी में हुई शादी

जल्दबाजी में हुई शादी

श्रद्धा और राहुल करीब 1 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। श्रद्धा ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी इतनी जल्दबाजी में हुई कि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और इस दौरान श्रद्धा ने शादी के बारे में सोचा ही नहीं था। लेकिन जब राहुल ने उन्हें शादी के प्रपोज किया तो श्रद्धा ने झट हां कर दी। शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली श्रद्धा ने पति संग कई रोमांटिक फोटो पोस्ट किये जिसमें श्रद्धा की बोल्डनेस ने सबके होश उड़ा दिये।

दो बार टूटी सगाई

दो बार टूटी सगाई

शादी से पहले श्रद्धा आर्या आलम मक्कर को डेट कर रही थी। श्रद्धा ने आलम के साथ ही नच बलिये 9 में भी हिस्सा लिया था और शो के दौरान दोनों ने सगाई भी की थी। लेकिन बाद में यह सगाई टूट गयी। इससे पहले साल 2015 में श्रद्धा की सगाई एनआरआई जयंत रत्ती से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जयंत रत्ती ने श्रद्धा के सामने शादी के लिए उनके एक्टिंग कॅरियर को छोड़ने की शर्त रखी थी। काफी सोच-समझकर श्रद्धा ने इस सगाई को तोड़ने का फैसला लिया। आखिरकार वह आर्मी कमांडर राहुल नागल से मिली और 2021 में श्रद्धा ने उनके संग सात फेरे ले लिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X