..................... Birthday Special: Saif Ali Khan refused these films, which later became blockbuster | बर्थडे स्पेशल : सैफ अली खान ने इन फिल्मों को किया था रिजेक्ट, जो बाद में बनी ब्लॉकबस्टर | - Hindi Filmibeat

बर्थडे स्पेशल : सैफ अली खान ने इन फिल्मों को किया था रिजेक्ट, जो बाद में बनी ब्लॉकबस्टर

अगस्त के महीने में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। उनमें से एक पिता - बेटी की जोड़ी सारा अली खान और सैफ अली खान भी हैं। हाल ही में 12 अगस्त को सारा अली खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और 16 अगस्त को उनके पापा और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शर्मिला टैगोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के घर जन्मे सैफ अली खान की रुचि खेलों के प्रति ना होकर हमेशा से ही अपनी मां की तरह फिल्मों के प्रति रही है। सैफ की दो बहनें हैं सबा अली खान और सोहा अली खान।

Birthday Special: Saif Ali Khan refused these films, which later became blockbuster

सैफ अली खान ने फिल्म 'आशिक आवारा' से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और अपने डेब्यू फिल्म के लिए ही उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड साल 1993 में मिला। कुछ सोलो फिल्मों में अच्छा करने के बाद सैफ की कई फिल्में फ्लॉप भी हुई। इस बीच उन्होंने 'मै खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'कच्चे धागे', 'हम साथ-साथ हैं', 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो' जैसी मल्टीस्टारर फिल्में की जो सुपरहिट साबित हुई।

इन फिल्मों के साथ मिला प्यार

इन फिल्मों के साथ मिला प्यार

सैफ ने साल 2004 में फिल्म 'हम-तुम' में एक बार फिर से लीड रोल किया और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए। सैफ ने इसके बाद कई तरह की फिल्में की जिनमें से कुछ में तो उनका किरदार नेगेटिव भी था और दर्शकों ने इस तरह के किरदारों में उनके एक्टिंग टैलेंट को काफी सराहा भी। साल 2006 में आयी फिल्म 'ओमकारा' के लंगड़ा त्यागी का किरदार हो या फिल्म 'एकलव्य' दर्शकों के साथ-साथ सैफ को समीक्षकों की भी सराहना मिली।

13 साल की शादी के बाद लिया तलाक, बने करीना के शौहर

13 साल की शादी के बाद लिया तलाक, बने करीना के शौहर

अमृता सिंह से शादी के 13 सालों बाद सैफ अली खान ने उनसे तलाक लिया। हालांकि दोनों ने मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ कभी भी कुछ नहीं कहा। साल 2004 में दोनों के म्यूच्यूअल डाइवोर्स के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की। अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। कहा जाता है कि करीना से सैफ की शादी वाले दिन अमृता ने खुद सारा को तैयार किया था। सारा और इब्राहिम ने भी इस शादी को दिल से स्वीकार किया था। करीना और सैफ के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। सारा और इब्राहिम दोनों अपनी सौतेली मम्मी करीना और अपने सौतेले भाईयों के साथ बेहद खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए सैफ ने किया था मना

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए सैफ ने किया था मना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान ने अपने फिल्मी कॅरियर में कई ऐसी फिल्मों के लिए मना किया था, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इन फिल्मों में डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे), कुछ कुछ होता है, 2 स्टेट्स, रेस 3 शामिल हैं। डीडीएलजे में सैफ को लीड रोल ऑफर किया गया था। वहीं फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में सैफ को काजोल के मंगेतर का किरदार ऑफर किया गया था, जो उनके मना करने के बाद सलमान खान ने निभाया। फिल्म '2 स्टेट्स' में सैफ को कृष मल्होत्रा का किरदार ऑफर किया गया था। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह किरदार शाहरुख खान को भी ऑफर किया गया था। सैफ शुरू से ही 'रेस' फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। हमेशा से फिल्म में लीड रोल निभाने वाले सैफ को इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में जब सलमान खान के समानांतर किरदार ऑफर किया गया तो उन्होंने मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X