बर्थडे स्पेशल : आईएएस की तैयारी के बीच में ही रूबीना दिलैक को एक्टिंग में मिला पहला ब्रेक
छोटे पर्दे की दिलकश एक्ट्रेस रूबीना दिलैक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सीरियल 'छोटी बहू' से डेब्यू करने वाली रूबिना को आज घर-घर में सौम्या के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रूबीना एक्ट्रेस नहीं बल्कि आईएएस ऑफिसर बनने की तैयारी कर रही थी। रूबिना दिलैक 26 अगस्त को अपना हैप्पी वाला बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रूबीना अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं, जो काफी वायरल होती है। इसके साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह हमेशा शूटिंग की बीटीएस वीडियो और कई तरह से फनी वीडियो अपने फैंस के मनोरंजन के लिए शेयर करती रहती हैं। रूबिना दिलैक के यूट्यूब चैनल के 7.7 लाख सब्सक्राइबर हैं।
चलिए जानते हैं बर्थडे गर्ल रूबीना दिलैक के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

बिग बॉस की विनर बनीं रुबिना का गेम सबने किया पसंद
रूबीना दिलैक ने कई रिएलिटी शो में हिस्सा लिया है जिसमें बिग बॉस का 14वां सीजन और खतरों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। दोनों जगहों पर दर्शकों को अपनी 'छोटी बहू' का परफॉर्मेंस बेहद पसंद आया और उन पर प्यार बरसाया है। खासतौर पर बिग बॉस के बाद रूबिना के फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। रूबीना बिग बॉस के घर में करीब 20 हफ्तों तक रही और विजेता बनकर ही बाहर आयी। रूबीना के साथ उनके पति अनुभव शुक्ला भी बिग बॉस 14 के घर में प्रतिभागी बनकर गये थे।

एक्ट्रेस नहीं, आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी रूबिना
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रूबीना दिलैक का एक्टिंग के क्षेत्र में आना संयोग की ही बात है। वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि आईएएस ऑफिसर बनने की तैयारी कर रही थी। लेकिन टीवी सीरियल 'छोटी बहू' में राधिका के किरदार के लिए उनका सिलेक्शन हो गया और उन्होंने तैयारी बीच में ही छोड़ दी थी। टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले रुबिना ने साल 2006 में मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और इसका ताज उन्होंने अपने नाम भी किया था। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित मिस नॉर्थ इंडिया पेजेंट को भी जीता था और उसी साल उन्होंने राधिका के किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया।

पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा
टीवी सीरियल 'छोटी बहू' के बाद रूबीना दिलैक को पीछे मुड़कर देखने की कभी जरूरत नहीं हुई। रूबीना ने एक के बाद एक 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'देवो के देव महादेव', 'शक्ति- अस्तित्व के अहसास की' जैसे सीरियल्स में काम किया। सभी सीरियल्स में रूबिना के काम को काफी पसंद किया गया। 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में अपने ट्रांसजेंडर महिला के किरदार के लिए रूबीना को कई अवॉर्ड्स भी मिले।

अनुभव शुक्ला से पहले इन्हें कर चुकी थी डेट
रूबीना दिलैक ने साल 2018 में अनुभव शुक्ला के साथ सात फेरे लिये। रूबीना के पति अभिनव शुक्ला एक टीवी एक्टर और मॉडल हैं। रूबीना की अभिनव शुक्ला से पहली मुलाकात गणपति उत्सव के दौरान उनके दोस्त के घर पर हुई थी। वहां रूबिना को देखते ही अभिनव का दिल उन पर आ गया। अभिनव से पहले रूबिना अविनाश सचदेव को डेट कर चुकी थी। अपने पहले शो 'छोटी बहू' के दौरान ही अविनाश और रूबिना को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। ब्रेकअप के बाद रूबिना को अभिनव शुक्ला से प्यार हुआ और दोनों शादी के बंधन में बंध गये।


Click it and Unblock the Notifications