33 फिल्में लगातार फ्लॉप..फिर भी हाथ में 12 फिल्म..इसे कहते हैं सुपरस्टार!
अगर आप 70-80 के दशक की बात करेंगे तो सुपरस्टार में आपके दिमाग में अमिताभ बच्चन का नाम आएगा। लेकिन एक एक्टर जो आते ही बिल्कुल रॉकस्टार बन गया और अमिताभ के सिंहासन को भी हिला डाल डाला उनका नाम था मिथुन चक्रवर्ती। मिथुन दा आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती ऐसे स्टार हैं जो अपनी पहली ही फिल्म में नेशनल अर्वाड अपने नाम कर लिया। ये किसी भी एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात होती है। इतना ही नहीं वो कितने मेहनती स्टार रहे होंगे कि वो अब 350 फिल्में कर चुके हैं वो भी हिंदी, बंगाली, ओड़िया सहित और भी कई भाषाओं में।
[एक फिल्म..सबसे बड़ी हिट...साथ ही सनी देओल के डॉयलग्स का बोनस!]
मिथुन का कोई गॉडफादर नहीं था। उनके और शाहरूख खान में यही बात कॉमन है कि दोनों एक साधारण परिवार से आते थे जिन्होंने अपने टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में ये मुकाम हासिल किया।आज भी मिथुन चक्रवर्ती फिल्मों में आते हैं। फिल्मों के अलावा वो डांस शो डांस इंडिया डांस में भी बतौर जज आते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के बारे में भी जितना लिखा जाए कम ही होगा। आगे की स्लाइडस पर पढ़िए कैसे बंगाल की गलियों से भारत के वो डिस्को डांसर बने और साथ ही उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications