BdaySpcL- शाहरूख के साथ शुरूआत..सलमान की बनीं खास..और फिर सब खत्म..
आज बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस और मॉडल में से एक हैं जिनके आइटम डांस पर शायद ही कोई हो ना झूमा हो । उनकी डांसिंग स्टाइल से लेकर खुद को फिट रखने का तरीका सब को खास पसंद आता है। वो कभी किसी कंट्रोवर्सी में नहीं फंसी लेकिन एक ही बार कुछ ऐसा हुआ कि किसी को विश्वास ही नहीं हुआ।
दरअसल हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा खान की । मलाइका अरोड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने करियर की शुरूआत तो शाहरूख खान की फिल्म दिल से के गाने छैयां छैयां से की थी जिसमें उनके डांस का हर कोई दिवाना हो गया।
[सलमान के साथ डेब्यू..बनीं सुपरस्टार..फिर हुआ बंटाधार!]
मलाइका अरोड़ा वीजे थीं और मॉडल भी। वो आज 43 साल की उम्र में भी खुद को इस कदर फिट रखती हैं कि 30 से ज्यादा की नहीं लगतीं। उनका नाम ना कभी किसी कंट्रोवर्सी में पडा ना कुछ और में।
सबकुछ ठीक होते हुए भी अचानक सब बदल गया। इस साल अगर सबसे ज्यादा शॉकिंग कुछ फिल्म इंडस्ट्री में हुआ तो वो था मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक । बहरहाल आगे की स्लाइड्स पर देखिए मलाइका अरोड़ा की कुछ खास बातें।


Click it and Unblock the Notifications