Birthday: बला की खूबसूरत हैं ये सुपरस्टार , वैलेंटाइन के दिन जन्मी फिर भी नहीं मिला प्यार
मुमताज, अनारकली तो कभी मधुबाला। इस सुपरस्टार की पहचान उनका नाम नहीं बल्कि खूबसूरती रही है। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला की तस्वीरें देखकर नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। सोचिए, जब ये अदाकारा फिल्मी पर्दे पर आती होंगी तो कैसे जादू होता होगा।
ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में भी मधुबाला की मुस्कान से इंद्रधनुष की छटा बिखर जाती। अफसोस कि वैलेंटाइन डे यानी कि मोहब्बत के दिन इस दुनिया में कदम रखने के बावजूद वह प्यार से महरूम रहीं।। यही वजह है कि उन्हें ब्यूटी विद ट्रेजड़ी कहा जाता।

आप इसे संजोग कह लें या खुदा की मर्जी। वह असल जिंदगी में प्यार के लिए तरसती रहीं। मौत हुई तो दिल में छेद के साथ। लंबे इलाज के बाद दिल का दर्द उन्हें इस दुनिया से ले गया। 23 फरवरी 1969 ये वो दिन था, जब मधुबाला अपनी सदाबहार मुस्कान सिनेमा के पर्दे पर छोड़कर चली गईं।
आज उनके जन्मदिन के मौक पर चलिए एक बार फिर उसी खूबसूरती से रूबरू हुआ जाए। उनके दिल के दर्द को याद कर इस प्यार के दिन को यादगार बनाया जाए।


Click it and Unblock the Notifications











