BdaySpcL- कैटरीना कैफ हैं स्पेशल...हर फिल्म के साथ बनता गया रिकॉर्ड!

By Shweta K

कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में 13 साल बिता चुकी हैं और हर जन्मदिन के साथ वो और खूबसूरत हो चुकी हैं। 16 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। भले फिलहाल कैटरीना कैफ फिलहाल कोई फिल्म रिलीज होने वाली नहीं है लेकिन उनका भी बॉलीवुड में अक दौर रहा था जब अक्षय कुमार की वो लकी मैस्कट कहलाती थीं तो सलमान खान के साथ लोग उन्हें पसंद करते थे।

बॉलीवुड में आने से पहले वो मॉडलिंग करती थीं लेकिन बॉलीवुड में आई और उनके साथ सलमान खान का साथ था बस कैरियर तो चलना ही था।लेकिन कैटरीना कैफ की एक खासियत है की उन्होंने फिर भी इंडस्ट्री में आते ही संघर्ष किया है।

लेकिन इस संघर्ष के बाद जाने अनजाने उनकी नाम एक उपलब्धि है जो किसी के नाम नहीं है।कैटरीना के साथ की सारी हीरोइनें करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, किसी के नाम ये उपलब्धि नहीं जो कैटरीना के पास है, जानिए क्या है वो खास बात!

Birthday special Katrina Kaif

सबसे ज्यादा सुपरस्टार
कैटरीना के नाम है सबसे ज़्यादा सुपरस्टर्स के साथ काम करने की उपलब्धि। वो भी हर दशक के सुपरस्टार। और ये मौका किसी को नहीं मिला। किसी ना किसी के साथ कोई ना कोई छूटा है।

सभी खान
कैटरीना कैफ सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान, सैफ अली खान हर स्टार के साथ काम कर चुकी हैं

अक्षय कुमार
बताइए अक्षय कुमार के साथ इतना बेहतरीन और रोमांटिक कोई और लगा है आज तक???रोमांटिक के साथ साथ इतनी फिल्मों में साथ काम करना।

अमिताभ बच्चन
भले पहली फिल्म उन्होंने अमिताभ के साथ की जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी लेकिन पहली फिल्म अमिताभ के साथ करना कोई छोटी मोटी बात नहीं है। शायद ही उनकी समकालीन किसी एक्ट्रेस ने ऐसा डेब्य़ू किया।

नाना पाटेकर
नाना पाटेकर के साथ काम करना मतलब अपने आप में बहुत बड़ा बात है। अगर कोई स्टार चाहे तो उनके साथ काम करते करते ही एक्टिंग सीख सकता है जैसे अमरीश पुरी को एक्टिंग की चलती फिरती दुकान कहा जाता था ठीक वैसे हीं।

गोविंदा से फरहान अख्तर
कैटरीना कैफ गोविंदा के साथ काम कर चुकी हैं जो 90s के सुपरस्टार थे तो वो फरहान अख्तर के साथ जिंदगी ना मिलेगी दुबारा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब आप ही बताइए सफल कैरियर के लिए और क्या चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X