जन्मदिन: कैटरीना कैफ बनेंगी बड़ी एक्शन सुपरस्टार, सलमान- अक्षय के साथ करोड़ों का भविष्य, पूरी List
बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए आने वाला साल उनके लिए एक ऐसा जन्मदिन का तोहफा है। जो कि उनके करियर को आसमान तक पहुंचाने वाला है। कैटरीना कैफ आने वाले साल में एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर उभर कर सामने आ सकती हैं जिसकी झोली में होगी बैक टू बैक 500 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली फिल्म।
आज 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस का बॅालीवुड में आने वाले दिनों में क्या भविष्य हो सकता है। इसे देखना आपके लिए दिलचस्प होने वाला है। कैटरीना कैफ ने ने साल 2007 से लेकर 2010 तक रोमांस और कॅामेडी से लकदक फिल्में जैसे पार्टनर, अजब प्रेम की गजब कहानी,किंग और राजनीति के साथ खुद को बॅालीवुड में पूरी तरह से सेट कर लिया।

वहीं साल 2021 से लेकर 2023 तक कैटरीना कैफ का करियर उन्हें फीमेल एक्शन सुपरस्टार के तौर पर सामने लेकर आने वाला है। सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ मिलकर कैटरीना कैफ की आगामी फिल्में इसकी साफ गवाही देती हैं। कमाई के लिहाज से कैटरीना कैफ कितनी फीस लेती हैं और क्या है उनकी साल भर की कमाई?
आगामी फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ वह करोड़ों की कमाई वाली सुपरहिट फिल्म देने वाली हैं। कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों में सूर्यवंशी, टाइगर जिंदा है 3, भूत पुलिस, अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म शामिल है।

अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ की करोड़ों की जोड़ी
रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के लिए 9 साल बाद सुपरहिट जोड़ी यानी कि कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की वापसी की है। अक्षय कुमार पुलिस और कैटरीना कैफ फिल्म में डॅाक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ ने हमेशा से ही करोड़ों की कमाई वाली फिल्म दी है। नमस्ते लंदन 70 करोड़,सिंह इज किंग 123 करोड़,वेलकम 40 करोड़। खुद रोहित शेट्टी की फिल्में कमाई में 100 करोड़ की गिनती हमेशा पार करती हैं। रोहित शेट्टी की 8 फिल्मों ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। सिंबा ने 200 करोड़। जानकारों का मानना है कि ऐसे में सूर्यवंशी कैटरीना कैफ के लिए जबरदस्त एक्शन के साथ 200 से अधिक की कमाई कर सकती है।

टाइगर जिंदा है 3 में कैटरीना का एक्शन, कमा चुकी हैं 500 करोड़ से अधिक
टाइगर 3 में एक्शन का स्तर इस बार सारे रिकॅार्ड तोड़ने वाला है। कैटरीना कैफ टाइगर जिंदा है 2 के मुकाबले में 3 में अपने एक्शन से सभी को चौंकाने वाली हैं। कैटरीना ने इसके लिए खास ट्रेनिंग ली है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। कैटरीना कैफ फिल्म में जोया की भूमिका में ISI एजेंट थीं। टाइगर जिंदा है करोड़ों की कमाई वाली सीरीज है। इसके पहले भाग ने देशभर में 423 करोड़ की कमाई की। टाइगर जिंदा है ने 500 करोड़ झोली में किए। ऐसे में सलमान के साथ कैटरीना फिर करोड़ों की कमाई वाली फिल्म अपने नाम करेंगी।

कैटरीना कैफ बनेंगी सुपरहीरो एक्शन वालीं
टाइगर जिंदा है में कैटरीना कैफ का एक्शन देखने के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर ने कैटरीना को सुपरहीरो बनाने की तैयारी की है। फिलहाल इस फिल्म को एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। एक्शन से लबरेज होगी कैटरीना कैफ की ये फिल्म। हॅालीवुड स्तर का एक्शन इस फिल्म की यूएसपी होगा। करोड़ों के बजट के साथ बनने वाली ये फिल्म कैटरीना के लिए करोड़ों की कमाई ला सकती है।

फोन भूत कैटरीना के कंंधों पर फिल्म
दो नए कलाकार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कंगना हॅारर कॅामेडी फिल्म फोन भूत में भी दिखाई देंगी। डर के साथ कॅामेडी में कैटरीना फिर से हाथ आजमाने जा रही हैं। इन दोन नए कलाकारों के बीच ये फिल्म बतौर सीनियर के तौर पर कैटरीना कैफ के कंधे पर है। कैटरीना की लोकप्रियता दर्शकों को भूत पुलिस के पास भी ले आएगी।

एक फिल्म के लिए इतनी मोटी फीस, साल की इतनी कमाई
कैटरीना कैफ ने लॅाकडाउन के दौरान भी कई बड़े प्रोजेक्ट पर हामी भरी है। जिनका खुलासा अभी हुआ नहीं है। फीस के लिहाज से कैटरीना कैफ 10 करोड़ के लगभग हर फिल्म से कमा लेती हैं। टीवी एड के लिए भी कैटरीना की फीस से 2 से 3 करोड़ के बीच है। कैटरीना कैफ की नेट वर्थ 148 करोड़ के करीब है। कुल मिलाकर कैटरीना कैफ करोड़ों की कमाई वाली सुपरस्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications