1400 करोड़ के मालिक हैं करण जौहर, कुल संपत्ति, नेट वर्थ जानकर उड़ जायेंगे होश, बर्थ डे पर चर्चा
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता करण जौहर ने 50 साल की उम्र पूरी कर ली है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि करण जौहर ने बतौर निर्माता-निर्देशक खुद का नाम आसमान तक पहुंचाया है। साथ ही करोड़ों की प्रॉपर्टी भी बनाई है। कुछ कुछ होता है फिल्म से करण जौहर ने निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

करण जौहर कई करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसके साथ ही उनके पास महंगी गाड़ियां और कार भी हैं। बॅालीवुड के नामी निर्माताओं के बीच करण जौहर सबसे अमीर माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार करण जौहर के पास कुल संपत्ति 200 मिलियन डॉलर के करीब है। 200 मिलियन का मतलब है कि 1400 करोड़ रुपए के करीब की कमाई।

करण जौहर हर एपिसोड फीस
किसी फिल्म का निर्देशन करने के लिए करण जौहर की फीस 3 करोड़ है। रिएलिटी शो होस्ट करने के लिए करण जौहर हर एपिसोड के लिए 1 से 2 करोड़ तक की फीस लेते हैं। कोरोना लॉकडाउन के साथ ही करण जौहर ने छोटी से बड़ी फिल्मों में भी पैसे लगाना शुरू किए हैं। ऐसे में पैन इंडिया फिल्म में भी करण जौहर की भागीदारी रही है।

करण जौहर की संपत्ति
करण जौहर की संपत्ति में तकरीबन 80 प्रतिशत का इजाफा बीते 3 साल में हुआ है। अगर करण जौहर की घर की बात की जाए तो वह वहां पर अपनी मां और दो बच्चों के साथ रहते हैं। साल 2010 में करण जौहर ने मुंबई के कार्टर रोड पर सी फेस डुप्लेक्स खरीदा था।

8000 वर्ग फुट के डुप्लेक्स की कीमत
करण जौहर की संपत्ति में तकरीबन 80 प्रतिशत का इजाफा बीते 3 साल में हुआ है। अगर करण जौहर की घर की बात की जाए तो वह वहां पर अपनी मां और दो बच्चों के साथ रहते हैं। साल 2010 में करण जौहर ने मुंबई के कार्टर रोड पर सी फेस डुप्लेक्स खरीदा था। जहां पर 8000 वर्ग फुट के डुप्लेक्स की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपए स्क्वायर फुट के करीब बताई जाती है। इस घर की कुल कीमत करीब 32 करोड़ के करीब की रही है।

करण जौहर के पास महंगी कार
करण जौहर के इस घर को गौरी खान ने डिजाइन किया है। करण जौहर के पास एक से बढ़कर एक कई सारी लग्जरी कारें भी हैं। बीएमडब्ल्यू 745, बीएमडब्ल्यू 760, मर्सिडीज के साथ करण जौहर के पास कई सारी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।


Click it and Unblock the Notifications