Birthday: सलमान- ऋतिक की ये हैं लकी सुपरस्टार,आज भी करती हैं 200 करोड़ की कमाई

By Prachi Dixit

बॅालीवुड में खानस की एक्ट्रेस कहलाना ऑस्कर जीतना माना जाता रहा है। यह सिलसिला सालों पुराना है। दर्शकों के लिए फिल्मों को पहचानने का नजरिया अब खानस से निकलकर कहानी पर आ गया है। बॅालीवुड में एक दौर ऐसा भी हुआ करता था, जब सलमान, शाहरुख और आमिर की एक्ट्रेस होना बड़ी उपल्बधि माना जाता।

डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा इस फेहरिस्त में सबसे आगे रही हैं। सलमान, शाहरुख, अक्षय, ऋतिक रोशन और आमिर खान। प्रीति हर किसी के साथ स्क्रीन पर ब्लॅाकबस्टर फिल्मों की सौगात दे चुकी हैं। आज बॅालीवुड की इस चुलबुली सुपरस्टार का जन्मदिन है। प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 में हुआ था।

प्रीति जिंटा एक आर्मी परिवार से हैं। उनके पिता दुर्गाचंद जिंटा फौजी थें। प्रीति की माता का नाम नीलप्रभा था। कम उम्र में पिता की मृत्यु ने प्रीति के हौसले को बिखरने नहीं दिया। कुछ करने की चाह उन्हें बॉलीवुड की तरफ ले आयी।

preity zinta

फिर क्या। क्या कहना, कल हो ना हो,वीर-जारा,सोल्जर, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, कोई मिल गया के साथ हर फिल्म के साथ प्रीति के नाम के आगे सुपरहिट का खिताब लग गया। वो कहते हैं ना बॅालीवुड में एक्ट्रेस की उम्र कम होती है।

इस कम समय में भी प्रीति ने खुद को नंबर 1 के स्थान पर रखा। प्रीति ने वर्ष 2016 में अमेरिकी व्यक्ति जेन गुडइनफ से शादी कर ली । फिलहाल वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बड़े पर्दे से दूर होने के बावजूद प्रीति आईपीएल से हर साल 200 से 300 करोड़ की कमाई करती हैं। यहां पढ़िए प्रीति जिंटा के जिंदगी के ऐसे राज जो उनके इस जन्मदिन को खास बना देता है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X