यूं ही नहीं लगा था शाहरूख को इनसे 'डर'.. लेकिन हैं सबके फेवरिट!
उनका फिल्म में होना ही लोगों के लिए इस बात की गारंटी होती थी कि फिल्म देखने अच्छी होगी, वो कोई हीरो नहीं थे लेकिन उन्होंने प्यार और सम्मान हीरो से भी बढ़कर कमाया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के अबतक के सबसे बेस्ट विलेन अमरिश पुरी की जिनकी शानदार अभिनय की वजह से मोगैम्बो जैसे किरदार आज तक जिंदा हैं।
कड़क आवाज, रौबदार पर्सैनिलिटी और दमदार अभिनय के बल पर खलनायकी को लगभग चार दशक तक अपने दमदार अभिनय से खास पहचान देने वाले अमरिश पुरी भले अब नहीं रहे लेकिन आज उनका जन्मदिन है और उनके फैन्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स उन्हें याद कर रहे हैं।दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भले शाहरूख काजोल उनसे डरते दिखाई दिए हो लेकिन असल जिंदगी में पूरी बॉलीवुड उनकी काफी इज्जत करता था।
[सलमान से लेकर संजय दत्त.. सारे इस स्टार से सीखें, फिट होना!]
एक बार उन्होंने कहा था कि "मैं जब आम जगहों पर जाता हूं तो कई लोग मुझ पर गुस्सा करते हैं और सोचते हैं कि मैं अच्छा इंसान नहीं हूं"। अमरिश पुरी का पर्दे पर करिश्मा कुछ ऐसा होता था कि लोग असलियत में उनसे नफरत कर बैठते थे। उनका फिल्मों में होने से दर्शक समझ लेते थे कि फिल्म अच्छी होगी क्योंकि विलेन अमरिश पुरी हैं।
वैसे तो उन्होंने कई फिल्में की और सिर्फ विलेन की हीं नहीं बल्कि कई सकारात्मक किरदार निभाए लेकिन वो हमेश याद किए जाते हैं अपने डॉयलग्स की वजह से जिनके चलते वो आज तक के सबसे बेस्ट विलेन कहलाए। जानिए


Click it and Unblock the Notifications











