फिल्मों में काम नहीं करने पर भी 'हीरो नंबर 1' Govinda की करोड़ों कमाई, Net Worth हैरान कर देगी।

Govinda Net Worth Inocme:बॅालीवुड के सुपरस्टार गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में हुआ। 80 से लेकर 90 के दशक तक गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। गोविंदा ने सबके दिलों पर राज किया और बन गए हीरो नंबर 1 । उनके करियर में एक ऐसा मोड़ भी आया जब उनकी चमक फीकी पड़ने लगी। बॅालीवुड में उनकी दूसरी पारी सफल नहीं हो पाई। लेकिन कमाई और प्रॅापर्टी के लिहाज से उनकी झोली में करोड़ों हैं। भले ही पर्दे पर गोविंदा का जादू चला गया है। फिर भी वह साल भर में करोड़ों की कमाई बटोर लेते हैं। गोविंदा की कमाई का हिसाब उंगली पर नहीं गिना जा सकता है। गोविंदा के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं कि राजा बाबू कितने करोड़ की नेट वर्थ के साथ अपनी जिंदगी को खुशहाल तरीके से जी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार गोविंदा की कमाई हर महीने करोड़ों में है। इस अनुसार वह 140 करोड़ के प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

गोविंदा की कमाई
गोविंदा ने मुंबई शहर पर राज किया है। ऐसे में अपनी कमाई से वह इस शहर में 3 बंगले बना चुके हैं। गोविंदा अपने परिवार के साथ जुहू के एक बंगले में रहते हैं। गोविंदा को महंगी चीजों का भी काफी शौक रहा है। उनके पास मर्सिडीज बेंज के साथ 3 से 4 कारों का बड़ा कलेक्शन है।

गोविंदा की इतने करोड़ की कमाई
साल भर में गोविंदा 16 से 18 करोड़ के बीच की कमाई भी कर लेते हैं। गोविंदा की कमाई का जरिया रियल स्टेट और कई जमीन से जुड़ी प्रॉपर्टी है। जहां से उनकी महीने में लाखों की कमाई आसानी से हो जाती है। गोविंदा टीवी विज्ञापन के लिए 3 से 4 करोड़ की फीस लेते हैं।

इतने लाखों की फीस
रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए गोविंदा को मोटी फीस दी जाती है। रिपोर्ट अनुसार 25 से 30 लाख के बीच उनकी फीस है। परिवार के साथ रियलिटी शो का हिस्सा बनने पर उनकी फीस 1 करोड़ के करीब बताई जाती है। याद दिला दें कि गोविंदा 80 के दशक के सुपरस्टार रह चुके हैं।

गोविंदा की सुपरहिट फिल्में
उन्होंने हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन, आंटी नंबर वन, राजा बाबू,हसीना मान जाएगी के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ उनकी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी सुपरहिट रही है। गोविंदा को आखिरी बार रंगीला राजा और आ गया हीरो में देखा गया। उनकी यह दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications