..................... Birthday Special: 'Gopi Bahu' Devoleena Bhattacharjee is an expert not only in acting but also in dance, was also a part of this reality show|बर्थडे स्पेशल : एक्टिंग ही नहीं डांस में भी माहिर है 'गोपी बहू' देबोलीना भट्टाचार्य, इस रिएलिटी शो का भी बनीं थी हिस्सा | - Hindi Filmibeat

बर्थडे स्पेशल : एक्टिंग ही नहीं डांस में भी माहिर है 'गोपी बहू' देबोलीना भट्टाचार्य

देवोलीना भट्टाचार्य आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे पर 'गोपी बहू' के किरदार ने देवोलीना को घर-घर में मशहूर कर दिया है। 22 अगस्त को देबोलीना अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 'गोपी बहू' देवोलीना के बारे में कम लोग ही जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ वह डांस में भी माहिर हैं। देबोलीना एक प्रोफेशनल ट्रेंड डांसर भी हैं।

अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली देवोलीना ने अपना कॅरियर एक रियलिटी शो से शुरू किया था। डांस, एक्टिंग और पढ़ाई के साथ-साथ देवोलीना ने डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था। यानी कहा जा सकता है कि हमारी 'गोपी बहू' रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी सर्वगुण संपन्न है।

आइए जानते हैं देवोलीना भट्टाचार्य से जुड़ी कुछ खास बातें-

डांस रियलिटी शो से शुरू किया कॅरियर

डांस रियलिटी शो से शुरू किया कॅरियर

साल 1985 में असम में देवोलीना भट्टाचार्य का जन्म एक बंगाली हिन्दू फैमिली में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार देवोलीना ने पढ़ाई के साथ-साथ भरतनाट्यम डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली थी। अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चली गयी। देबोलीना ने साल 2010 में रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इस शो में हिस्सा लेने के बाद देवोलीना को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं हुई। उन्हें एक के बाद एक शो के ऑफर मिलते गये और वह अपने कॅरियर में आगे बढ़ती गयी।

इस टीवी शो ने लोकप्रियता को पहुंचाया शिखर पर

इस टीवी शो ने लोकप्रियता को पहुंचाया शिखर पर

देवोलीना ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत साल 2010 में धारावाहिक 'संवारे सबके सपने प्रीतो' से की थी लेकिन उन्हें पहचान 2012 में आए सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से मिली। शो में उनके किरदार 'गोपी बहू' को दर्शकों का काफी प्यार मिला और उन्हें हर घर में पहचान दिलायी। देबोलीना ने एक डांसर और एक्टर के साथ-साथ बतौर ज्वेलरी डिजाइनर भी काम किया था। साल 2013 में देबोलीना ने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था।

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं देवोलीना

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं देवोलीना

सीरियल्स में संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली देबोलीना रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। अक्सर वह अपनी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जो काफी वायरल भी होती है। टीवी शो 'लेडिज वर्सेज जेंटलमैन' में देवोलीना ने बताया था कि बचपन में उनके गणित के टीचर ने उनके साथ काफी गलत व्यवहार किया था। वह टीचर उनके सभी दोस्तों को भी पढ़ाते थे और काफी अच्छे टीचर थे। एक दिन अचानक देबोलीना ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया था। इस बारे में पूछने पर उन्होंने अपनी मां को यह बात बतायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X