Kartik Aaryan Net Worth : कार्तिक आर्यन की करोड़ों की प्रॉपर्टी, 5 एक्ट्रेस से हुआ ब्रेकअप, जानिए कौन?

Kartik Aaryan Net Worth: बॅालीवुड की फिल्म फ्रेडी के एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कार्तिक आर्यन का नाम हिंदी सिनेमा के स्टार कलाकारों में शामिल है। प्यार का पंचनामा से बॅालीवुड में कदम रखने के साथ कार्तिक आर्यन ने लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दिया। साल 2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने फिर से एक बार कार्तिक आर्यन को सबसे कमाऊ एक्टरों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। ऐसे में आज कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर यह जानते हैं कि आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं एक्टर और साथ ही उनकी लव लाइफ पर भी एक रोशनी डालते हैं। कार्तिक आर्यन ने खुद की कमाई के बलबूते मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। कार्तिक इसी घर में पहले किराए से रहा करते थे। संघर्ष के दिनों में वह इसी घर से अपने काम और ऑडिशन के लिए जाया करते थे।

कार्तिक आर्यन की फीस, नेट वर्थ और घर की कीमत
मुंबई के वर्सोवा में स्थित कार्तिक आर्यन के इस घर की कीमत डेढ़ करोड़ के करीब की बताई जाती है। कार्तिक आर्यन के पास तकरीबन 10 करोड़ के करीब की 3 से 4 गाड़ियां हैं।

कार्तिक आर्यन की फीस
वहीं अगर एक्टर की फीस की बात की जाए तो कार्तिक आर्यन पहले अपनी फिल्मों के लिए 2 से 3 करोड़ के करीब की फीस लेते थे। वहीं अब उनकी फीस उन्होंने बढ़ा दी है।

कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड
Kartik Aaryan Girlfriend अगर एक्टर की लव लाइफ की बात की जाए तो वह 5 से अधिक लड़कियों को डेट कर चुके हैं। साल 2017 में कार्तिक आर्यन का नाम फातिमा सना शेख से जुड़ा था। यहां तक कि प्यार का पंचनामा 2 के दौरान कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा की भी डेटिंग की खबरें सामने आयी थीं।

कार्तिक आर्यन और सुपर मॅाडल
इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन और सुपर मॅाडल डिंपल शर्मा पर को भी रात में कई दफा डिनर डेट पर देखा गया। अनन्या पांडे और सारा अली खान के साथ भी कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें बीते दिनों सामने आयीं। हालांकि एक्टर ने अभी तक अपनी लव लाइफ को लेकर कभी कोई तय जानकारी नहीं दी।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फ्रेडी फिल्म
हैप्पी बर्थडे कार्तिक आर्यन


Click it and Unblock the Notifications











