BdaySpcL - सलमान के कराया 'फ्लॉप' लेकिन अब ऐश्वर्या कराएंगी HIT..
कपूर खानदान का नाम रौशन कर रहे रणबीर कपूर आज 34 साल के हो गए हैं।ऋतिक रोशन के बाद असल में कोई स्टार आया तो वो रणबीर कपूर थे जिन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी लेकिन फिर भी राय बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्म के बाद उनका करियर लड़खड़ा गया।
रणबीर कपूर एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फ्लॉप डेब्यू के बावजूद इंडस्ट्री को बता दिया था कि एक स्टार आ गया है। वर्ना सलमान खान के साथ और शाहरूख खान के सामने खड़े होने की हिम्मत भला और किसे हो सकती है। याद दिला दें, सावंरिया में रणबीर के साथ सलमान थे और इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई थी शाहरूख खान की ओम शांति ओम।

उन्होंने 9 साल के करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी और खूब अवार्ड्स जीते । ऐ दिल है मुश्किल से लोगों को उम्मीद है कि वो फिर से अपनी खोयी हुई जगह पा लेंगे। रणबीर कपूर की अगर सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस की बात की जाए तो उसमें बर्फी हमेशा ही नंबर एक पर रहेगा।
बनी.. ये जवानी है दिवानी का मस्तमौला किरदार। बिंदास लेकिन जिंदगी में बहुत कुछ पास लेने की ख्वाहिश। शायद ही बनी के किरदार को कोई रणबीर कपूर से बेहतरीन ढ़ंग से निभा पाता। वहीं, जब साथ दीपिका पादुकोण का हो, तो फिर क्या बात है।
इम्तियाज अली ने इस फिल्म में रणबीर कपूर को उस अंदाज में पेश किया, जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता है। वहीं, रणबीर ने भी इम्तियाज अली को निराश नहीं किया। फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या क्लाईमैक्स.. रणबीर बेस्ट थे।
अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर को इस फिल्म में एक स्टूडेंट के रूप में दिखाया था.. rich and spoilt.. फिल्म की कहानी ने कई युवाओं को प्रभावित किया था। शायद एक कारण यह भी था कि रणबीर ने इस किरदार को इतनी संजीदगी के साथ जिया था, हर युवा उसे अपनी कहानी समझने लगा था।
प्रकाश झा की इस फिल्म में रणबीर को कहीं पॉजिटिव तो कहीं निगेटिव पेश किया गया। कहीं रोमांटिक तो कहीं नेता.. बहरहाल, रणबीर हर रूप में उम्दा थे। फिल्म में लोगों को रणबीर का किरदार बेहद पसंद आया था।
रॉकेट सिंह.. फिल्म भले ही फ्लॉप रही थी। लेकिन सेल्समैन के किरदार में भी रणबीर ने सबके ध्यान को अपनी ओर खींचा था। फिल्म में रणबीर कपूर ने जमकर अपनी एक्टिंग टैलेंट दिखाई थी।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अजब प्रेम की गजब कहानी को भी लोगों ने खासा पसंद किया । फिल्म बहुत ही हल्की फुल्की अंदाज में बनाई गई थी और रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था।
अगर बात की जाए रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों की तो उनकी आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वो ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







